आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. अब इसके ओटीटी पर आने का फैंस इंतजार कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90 करोड़ रुपये कमाए हैं. चलिए बताते हैं इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स क्या कह रहे हैं.
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी. चर्चा तो ये भी है कि 28 अगस्त 2026 से दर्शक इसे ओटीटी पर देख सकेंगे. फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म और मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है. अगर ‘अल्फा’ 28 अगस्त को ओटीटी पर दस्तक देगी तो मतलब रक्षाबंधन के लिए मेकर्स ने ये प्लानिंग की है.
ओटीटी ऑफर को किया था रिजेक्ट
‘अल्फा’ के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ये भी चर्चा थी कि इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज किया जा सकता है. मगर मेकर्स ने ओटीटी के ऑफर्स को ठुकरा दिया और फिल्म को थिएटर में लेकर आए.
‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘अल्फा’ के कारोबार की बात करें तो ये 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. sacnilk के मुताबिक, Alfa फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी. 11 दिनों के अंदर इसने भारत में 54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड ये कारोबार करीब 90 करोड़ रुपये के आसपास रहा. जबकि इसका बजट 100-120 करोड़ बताया गया.
‘अल्फा’ के बारे में
आलिया भट्ट ने फिल्म में खुशी हजारे का किरदार प्ले किया तो शरवरी ने दुर्गा. फिल्म में बॉबी देओल, अनिल कपूर से लेकर दीया मिर्जा भी अहम किरदारों में नजर आए. फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर चल रही है.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



