Image Slider

Last Updated:

Amitabh Bachchan On FIFA: बीते रविवार की रात को फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 के स्कोर से रौंदते हुए विश्व चैंपियन का खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड कप फाइनल में मिली हार के बाद लियोनेल मेसी की आंखें नम थीं जिसने हर फुटबॉल फैन के दिल में एक टीस पैदा कर दी. अमिताभ बच्चन ने रविवार रात को अपने ब्लॉग में मेसी के नाम एक दिल छूने वाला संदेश लिखा.

Zoom

अमिताभ बच्चन ने मेसी के लिए भावुक पोस्ट लिखा.

नई दिल्ली.  बीते रविवार 19 जुलाई की रात को फीफा वर्ल्ड कप फाइनल था. अर्जेंटीना वर्सेस स्पेन के महामुकाबले में स्पेन ने 1-0 से बाजी मारते हुए वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया. अर्जेंटीना विश्व चैंपियन बनने से एक कदम दूर था और उसका सफर वहीं खत्म हो गया. बिग बी ने अपने ब्लॉग में मेसी के नाम इमोशनल पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लियोनेल मेसी को संबोधित करते हुए लिखा कि वो भले ही विश्व चैंपियन बनने से चूक गए हैं, लेकिन वो हमेशा हीरो रहेंगे और उन्हें अपनी यादें संभाल कर रखनी चाहिए.

फीफा विश्व कप के महामुकाबले में स्पेन के हाथों अर्जेंटीना की हार ने दुनियाभर के फुटबॉल प्रेमियों को झकझोर कर रख दिया है. इस दिल तोड़ने वाली हार और स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी की आंखों में झलके आंसुओं पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का भी दिल पसीज गया. बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए मेसी के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की और खेल की इस कड़वी हकीकत पर विचार साझा किए.

अमिताभ बच्चन ने मेसी के लिए लिखा भावुक पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने रविवार को जलसा के बाहर फैंस से की मुलाकात.

अर्जेंटीना की हार पर जताया दुख

बिग बी ने अपने ब्लॉग में लिखा, ‘हर चैंपियन का एक दिन आता है’. एक्टर ने अपने ब्लॉग में दुख जाहिर किया है. वो आगे लिखते हैं, ‘खेल खत्म हो चुका है. स्पेन नया चैंपियन बन गया है और मेसी हार गए. आंखों में आंसुओं का सैलाब है. यह बेहद दुखद पल है. लेकिन हर चैंपियन की जिंदगी में एक दिन ऐसा जरूर आता है जब आप मोड़ पर पहुंचते हैं, तो पाते हैं कि आपसे बेहतर भी कोई खड़ा है. आपको लोगों से जो प्यार मिला है, उसे दिल से स्वीकार करें और उसी महान उपलब्धि के गौरव में सुकून तलाशें’.

अमिताभ बच्चन के घर के बाहर उमड़ा फैंस का हुजूम.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में रविवार को फैंस से मुलाकात का भी जिक्र किया. हर रविवार को महानायक से मिलने के लिए उनके घर जलसा के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ता है. एक्टर ने अपने ब्लॉग में फैंस से अपनी मुलाकात का जिक्र भी किया.

बिग बी ने अपने कुत्ते की झलक भी दिखाई. महानायक का कुत्ता बारिश में रेनकोट पहने दिख रहा है. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं कि उनके कुत्ते को बारिश में रेनकोट पहनाया गया है और उसे मॉनसून से पूरी तरह बचाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||