Image Slider

कौशांबी। वैशाली सेक्टर तीन स्थित शॉपिंग मॉल के बाहर 18 जुलाई की देर रात दो तीन दोस्तों में आपसी झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान दो युवकों ने अपने दोस्त लोनी के अंकुर विहार निवासी अन्नू पर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तीन हजार रुपये के लेनदेन में विवाद की बात सामने आई है।


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अन्नू से पूछताछ में पता चला कि अन्नू अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार देर रात कौशांबी क्षेत्र संचालित एक क्लब में पहुंचा था। अन्नू के दोनों दोस्त दिल्ली के एक क्लब में बाउंसर हैं। तीनों के बीच 3000 रुपये के लेनदेन का विवाद था। रुपयों का हिसाब किताब करने ही तीनों कौशांबी आए थे। बातचीत के दौरान तीनों का झगड़ा हो गया। अन्नू का आरोप है कि उसके दोस्तों ने पीछे से उसे गोली मारी और गोली उसके बाएं पैर के पिछले हिस्से में लगी और मांस में फंस गई। एसीपी ने बताया कि अन्नू का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस टीमें दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हैं, जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||