Image Slider

होमखेलक्रिकेटरोहित-विराट का स्पेशल 400… लॉर्ड्स में उतरते ही RO-KO ने रचा इतिहास

Last Updated:

Rohit sharma virat kohli 400th international match: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत के लिए एक साथ 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली भारत की पहली जोड़ी बन गई है. रोहित-विराट ने पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने एक साथ भारत के लिए 391 इंटरेनशनल मैच खेले थे. ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में उतरने के साथ RO-KO की जोड़ी ने यह रिकॉर्ड बनाया.

Zoom

रोहित-विराट एक साथ 400वां इंटरनेशनल कैच खेलने उतरे.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली. दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने एक साथ भारत के लिए 400 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया. इसके साथ ही ‘RO-KO’ की यह जोड़ी भारत की पहली ऐसी जोड़ी बन गई, जिसने एक साथ 400 इंटरनेशनल मुकाबलों में मैदान साझा किया. पिछले डेढ़ दशक से रोहित और विराट भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं और उन्होंने टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाई हैं.

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ‘स्पेशल 400’ से पहले सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने भारत के लिए एक साथ सबसे ज्यादा 391 मैच खेलने का रिकॉर्ड कायम किया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच एक साथ खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है. इस जोड़ी ने 550 इंटरनेशनल मुकाबलों में साथ खेला था.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||