विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल बीमारी के कारण कार्डिफ में नहीं खेल सके थे. अब भारत को निर्णायक मैच में अपने इस खिलाड़ी की वापसी की उम्मीद होगी. साल 2025 की शुरुआत से, राहुल भारत के सबसे भरोसेमंद वनडे बल्लेबाजों में से एक रहे हैं और उनका औसत 50 से ऊपर रहा है. वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद टीम सिलेक्शन भी अहम भूमिका निभा सकता है, जिससे भारत को अपनी प्लेइंग इलेवन के संतुलन पर फिर से विचार करना पड़ सकता है.
22 साल से लॉर्ड्स में वनडे नहीं जीता भारत
लॉर्ड्स ने भारत के कई यादगार पल देखे हैं, लेकिन मेहमान टीम साल 2004 के बाद से इस मैदान पर कोई वनडे मैच नहीं जीत सकी है. इस सूखे को खत्म करने से न सिर्फ सीरीज जीती जा सकेगी, बल्कि दौरे का समापन भी यादगार होगा. दूसरी तरफ, कार्डिफ में जो रूट ने 99 रन की नाबाद पारी खेलकर एक बार फिर से खुद को साबित किया है. इस पारी ने न सिर्फ रूट का, बल्कि पूरी इंग्लिश टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है. पूर्व कप्तान के नाम अब लगातार पांच वनडे मुकाबलों में अर्धशतक हैं. दूसरे वनडे में जसप्रीत बुमराह के सामने रूट का संयम इंग्लैंड का हौसला बढ़ाएगा, लेकिन भारत के मुख्य तेज गेंदबाज लॉर्ड्स में इस मुकाबले को अपने पक्ष में करने की पूरी कोशिश करेंगे.
कितने बजे शुरू होगा मैच?
कार्डिफ में खेला गया दूसरा वनडे भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे से शुरू हुआ था. हालांकि, लॉर्ड्स में मुकाबला पहले मैच वाले समय से शुरू होगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा.
भारत में कहां देख पाएंगे लाइव?
भारत में यह मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न टीवी चैनलों पर लाइव प्रसारित किया जाएगा. अगर आप मोबाइल या ऑनलाइन मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.
इंग्लैंड की टीम: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर (विकेटकीपर), जेम्स कोल्स, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, जो रूट, जोश टंग.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


