Last Updated:
Sonam Wangchuk Health Update: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक तकरीबन 3 सप्ताह से भूख हड़ताल कर रहे थे. लंबे समय से अन्न का त्याग करने के चलते उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था. अब दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है.
जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. (फोटो: Reuters)
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार 18 जुलाई 2026 की सुबह दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है. वांगचुक पिछले 20 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए थे. अनशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के दौरान जंतर-मंतर पर मौजूद उनके समर्थकों ने विरोध भी जताया. फिलहाल वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया. बता दें कि सोनम वांगचुक से लगातार भूख हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया जा रहा था.
लंबे समय तक अनशन से वांगचुक हो गए कमजोर
सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया कि लंबे समय से जारी अनशन और शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) के कारण वांगचुक काफी कमजोर हो गए हैं. फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है, लेकिन उन्हें लगातार मेडिकल निगरानी, इलाज और स्वास्थ्य मानकों को सामान्य करने के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता है. डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है.
#WATCH | Delhi: Activist Sonam Wangchuk, who was sitting on a hunger strike from last 20 days at Jantar Mantar, taken to the hospital by the police.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



