Last Updated:
Rohit Sharma BCCI Saikia: भारतीय क्रिकेट बोर्ड को जानने वालों का तर्क है कि बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का बयान सिर्फ माहौल को ठंडा करने आया है. भले ही रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच न खेले, लेकिन जब तक उन्हें 27 सितंबर से शुरू होने जा रही वेस्टइंडीज के खिलाफ अगली वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बनाया जाता, तब तक पूर्व कप्तान के करियर पर तलवार ही लटक रही समझो!
रोहित शर्मा पर बीसीसीआई सचिव के बयान के क्या मायने हैं?
क्या सिर्फ माहौल ठंडा करने के लिए आया सैकिया का बयान?
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस में दो दिन पहले जैसे ही ये खबर छपी कि 19 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा मैच रोहित शर्मा के करियर का भी आखिरी मैच होगा. चारों ओर खलबली मच गई. पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक, हर ओर रोहित शर्मा के संन्यास की ही चर्चा थी. खुद रोहित का परिवार भी लंदन पहुंच चुका है. मगर इस बीच पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा:
मैं जोर देकर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हो रही है कि रोहित रविवार को लॉडर्स पर अपना आखिरी मैच खेलेगा. रोहित भारतीय वनडे टीम का नियमित सदस्य है और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा है, देश के लिए खेलता रहेगा. दूसरे शब्दों में, लॉडर्स वनडे उनका आखिरी मैच नहीं है.
सिलेक्टर्स रोहित को वर्ल्ड कप नहीं खिलाना चाहते
रोहित शर्मा टी-20 और टेस्ट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. उनके पास सिर्फ वनडे फॉर्मेट ही बचा है. भारत को अपनी कप्तानी में 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक ले जाने वाले रोहित का सपना है कि वह 50 ओवर प्रारूप का एक और विश्व कप खेले, लेकिन ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि लॉडर्स वनडे रोहित का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच होगा क्योंकि सिलेक्टर्स उन्हें बता चुके हैं कि वह 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए टीम की योजनाओं का हिस्सा नहीं है. इससे इस संभावना को बल मिला है कि वह रविवार के मैच के बाद संन्यास का ऐलान कर सकते हैं या टीम से बाहर हो सकते हैं.
27 सितंबर से भारत की अगली वनडे सीरीज
भारत को अगली वनडे सीरीज 27 सितंबर से घरेलू सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलनी है, जिसके लिए टीम का ऐलान 17 सितंबर के आसपास हो सकता है. जानकारों का मानना है कि जब तक इस स्क्वॉड में रोहित शर्मा का नाम नहीं आ जाता, तब तक बीसीसीआई की ओर से आने वाले किसी भी बयान को सिर्फ डैमेज कंट्रोल की तरह ही देखना चाहिए.
About the Author
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



