Rohit Sharma Record: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है. मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपने करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे. वहीं, टीम इंडिया के बैटिंग कोच सिंताशु कोटक और बीसीसीआई सचिव का मानना है कि पह 19 जुलाई को होने वाले वनडे मैच के बाद भी टीम में बने रहेंगे, लेकिन उससे पहले आइए जानते हैं उनके पांच खास रिकॉर्ड के बारे में.
जिस वनडे क्रिकेट से रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की बात हो रही है, उसी फॉर्मेट में उन्होंने सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है. साल 2014 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी. आज के समय जहां पूरी टीम मिलकर 250 से 260 रन बनाने में हांफ जाती है, वहां रोहित ने अकेले 264 रन कूट कर ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिसका टूट पाना लगभग असंभव है.
रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक (209 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 264 बनाम श्रीलंका, और 208* बनाम श्रीलंका) लगाने का कारनामा किया है. सफेद गेंद क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा पूरे करियर में एक दोहरा शतक भी किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता है, लेकिन रोहित ने तीन-तीन शतक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है. रोहित के अलावा और कोई भी बल्लेबाज अभी तक ऐसा नहीं कर पाए हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
सिर्फ हिटमैन ही नहीं, रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट के असली सिक्सर किंग भी हैं. रोहित शर्मा के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित अबतक 650 से ज्यादा सिक्स लगा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी क्रिस गेल को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 553 सिक्स लगाए हैं. यही कारण है कि मौजूदा समय में रोहित के इस आंकड़े तक पहुंच पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बहुत ही मुश्किल है.
सिक्सर किंग के अलावा रोहित शर्मा ने चौके जड़ने के मामले में भी एक अनोखा रिकॉर्ड बना रखा है. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ अपनी ऐतिहासिक 264 रनों की पारी में कुल 33 चौके लगाए थे. वनडे क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज के द्वारा एक पारी में ये सबसे ज्यादा चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड है. रोहित के इस रिकॉर्ड का भी टूट पाना लगभग असंभव है.
रोहित शर्मा बेशक पिछले कुछ समय से अपने फॉर्म को लेकर संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं, लेकिन वह हमेशा से एक बड़े मैच के प्लेयर रहे हैं. यही कारण है कि उनके नाम एक विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है. रोहित ने साल 2019 विश्व कप में 5 शतक लगाकर सनसनी मचा दी थी. विश्व कप के इतिहास में आजतक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



