Image Slider

08:05 AM, 18-Jul-2026

जंतर मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाए जाने के बाद, वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है।

07:58 AM, 18-Jul-2026

सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली पुलिस का बयान

दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, डीसीपी नई दिल्ली ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘माननीय हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल एक्सपर्ट्स की सलाह के अनुसार, सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें जरूरी मेडिकल देखभाल के लिए अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने बहुत संयम बरता और यह काम सुरक्षित तरीके से किया। हम जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे जल्द से जल्द शांतिपूर्ण तरीके से जगह खाली कर दें।’

07:50 AM, 18-Jul-2026

जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया गया

20 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया जा रहा है। पुलिस जबरन सभी को बाहर निकालने की कोशिश कर रही। जंतर मंतर पर भारी पुलिस बल तैनात है। 

07:42 AM, 18-Jul-2026

सीजेपी ने लगाया मारपीट का आरोप

सीजेपी का बड़ा आरोप, सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने और छात्रों पर लाठीचार्ज का दावा। सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और अभिजीत दीपके जहां ठहरे हुए थे, वहां भी उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, सौरभ के मुताबिक सोनम वांगचुक को भी पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की। उनके अनुसार, कल देर रात भी सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश की गई।

07:37 AM, 18-Jul-2026

CJP Protest Live: सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस, जतर-मंतर से हटाए जा रहे प्रदर्शनकारी; मारपीट का आरोप

जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस अस्पताल ले गई है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||