Image Slider

18 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 18 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

 

आपका जन्मदिन: 18 जुलाई

 

अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आपके जन्मदिन की संख्या भी नौ है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनंद आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है।ALSO READ: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की चतुर्थी की देवी मां भुवनेश्वरी, जानिए पूजा विधि

 

आपके लिए खास 

 

शुभ दिनांक : 9, 18, 27

 

शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72

 

शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045

 

ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।

 

शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला

 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। 

 

सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 

 

परिवार: पारिवारिक विवाद सुलझेंगे। मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। 

 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) : एक भारतीय हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री हैं।

 

प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) : भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं। मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता की विजेता।

 

सुखविंदर सिंह (Sukhwinder Singh) : एक भारतीय पार्श्व गायक हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड गाने गाते हैं।

 

अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) : एक भारतीय राजनीतिज्ञ, पूर्व आईएएस अधिकारी, 39वें रेल मंत्री, 55वें संचार मंत्री, 2019 से एमपी राज्यसभा ओडिशा हैं।

 

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||