Image Slider

होमखेलक्रिकेटरिटायरमेंट की खबरों के बीच बचपन के कोच ने मांग ली गुरु-दक्षिणा

Last Updated:

rohit sharma retirement news: अनुभवी कोच ने अपनी इच्छा जताई है कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलें. संन्यास की चर्चाओं के बीच भी लाड का मानना है कि रोहित भारतीय टीम को अभी बहुत कुछ दे सकते हैं और वह उन्हें अगले वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं. मेरा सिर्फ एक सपना है कि मैं रोहित को 2027 वर्ल्ड कप खेलते हुए देखूं.

Zoom

बचपन के कोच ने लगाई रोहित शर्मा से गुहार, खेलो 2027 वर्ल्ड कप

नई दिल्ली. गुरुवार को भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे के दौरान ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स मैच के बाद संन्यास लेने के लिए तैयार हैं. इसके बाद से ही भारत में हर चर्चा का केंद्र यही मुद्दा बन गया है. जहां कुछ लोगों का मानना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी का समय अब खत्म हो गया है, वहीं कुछ का मानना है कि अब उनके लिए किनारा करने का सही वक्त आ गया है इसी बीच रोहित के बचपन के कोच दिनेश लाड ने अपनी राय रखी है.

अनुभवी कोच ने अपनी इच्छा जताई है कि रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलें. संन्यास की चर्चाओं के बीच भी लाड का मानना है कि रोहित भारतीय टीम को अभी बहुत कुछ दे सकते हैं और वह उन्हें अगले वर्ल्ड कप में देखना चाहते हैं. मेरा सिर्फ एक सपना है कि मैं रोहित को 2027 वर्ल्ड कप खेलते हुए देखूं. मैं चाहता हूं कि वह वहां हों, लाड ने ने बातचीत में कहा.

रोहित शर्मा को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए

यह साल खासतौर पर 39 वर्षीय रोहित के लिए चुनौतीपूर्ण रहा है उन्होंने 8 मैचों में सिर्फ 241 रन बनाए हैं, औसत 30 का रहा है और उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वह फ्लॉप रहे, फिर अफगानिस्तान के खिलाफ भी कुछ खास नहीं कर पाए और इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज भी उनके लिए अच्छी नहीं रही. दिनेश लाड ने आगे कहा हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. फॉर्म अस्थायी होती है और मैं फिर भी चाहता हूं कि वह 2027 वर्ल्ड कप खेलें.

चयनकर्ता दे रहे हैं संन्यास का संकेत

एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि चयनकर्ता रोहित को संन्यास की ओर धकेल रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लाड ने कहा, “अगर रोहित संन्यास लेते हैं, तो यह एक युग का अंत होगा. वह एक महान क्रिकेटर हैं. खराब फॉर्म का एक दौर किसी खिलाड़ी के पूरे करियर को परिभाषित नहीं करता. मैं चयनकर्ताओं के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, लेकिन मैं दिल से चाहता हूं कि वह अगला वर्ल्ड कप खेलें.

ऐसा भी कहा जा रहा है कि चयनकर्ता अब यशस्वी जायसवाल और अन्य युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया, चयनकर्ताओं ने रोहित को साफ कर दिया है कि इंग्लैंड दौरे के बाद वह उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और इस सीरीज के बाद टीम आगे बढ़ना चाहती है. हालांकि रोहित खुद खेलना जारी रखना चाहते थे, खासकर अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद.अब चयनकर्ताओं ने फैसला रोहित के हाथ में छोड़ दिया है कि वह अपने भविष्य को लेकर क्या तय करते हैं.

About the Author

authorimg

Rajeev MishraAssociate editor

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||