Image Slider

Last Updated:

मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ में अहम भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस अंजली नायर अक्सर चर्चा में रहती हैं. वह इंडस्ट्री में सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने फिल्मी बैकग्राउंड को लेकर भी सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनकी बेटी पहले से ही बाल कलाकार के तौर पर पहचान बना चुकी है,अब उनके जुड़वा भाई की 5 साल की बेटी मित्रा संजय भी एक्टिंग की दुनिया में आ चुकी हैं. छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी एक्टिंग से तहलका मचा दिया है.

नई दिल्ली. मोहनलाल की सुपरहिट फिल्म ‘दृश्यम 2’ आज भी लोगों के जहन में बसी है. फिल्म ने लोगों को अपना दीवाना बनी दिया था. फिल्म में लोग अंजली नायर को तो अब तक लोग भूल नहीं पाए हैं. फिल्म में उन्होंने जॉर्जकुट्टी की पड़ोसी सरिता का रोल निभाया था. शुरुआत में वह एक साधारण पड़ोसन नजर आती हैं, लेकिन कहानी के आखिर में बड़ा खुलासा होता है कि वह पुलिस की प्लानिंग का हिस्सा थीं और जॉर्जकुट्टी के परिवार पर नजर रखने के लिए वहां भेजी गई थीं.

एक खास बात यह है कि अंजली नायर की असली जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है.फिल्मी बैकग्राउंड से आई अंजली का पूरा परिवार फिल्मों में हैं. अंजली की बेटी अवनी एक जानी-मानी चाइल्ड आर्टिस्ट हैं.

साउथ में मलयालम और तमिल फिल्मों में वह कई यादगार किरदारों में नजर आ चुकी हैं. एक फिल्म की शूटिंग में जलने के बावजूद अवनी ने अपना सीन पूरा किया था. अपने काम को लेकर उनका डेडिकेशन लोग आज भी याद करते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ उनकी बेटी ही नहीं, अंजली के जुड़वा भाई अजय का परिवार भी फिल्मों में काफी एक्टिव है. उनके भाई अजय की शादी साल 2019 में हुई थी और उनकी एक बेटी है, जिसकी उम्र 5 साल है और नाम मित्रा संजय है.महज 5 की उम्र में मित्रा ने डेब्यू कर लिया था.

मित्रा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पद्मकुमार के निर्देशन में बनी रोशन मैथ्यू स्टारर फिल्म उयिर से की थी.इस फिल्म से मिली पहचान के बाद वह फिल्म वरवु में भी नजर आईं. शाजी कैलाश के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जोजू जॉर्ज लीड रोल में हैं.

फिल्म में मित्रा की एक्टिंग देखने के बाद अंजली नायर काफी इंप्रेस हुई थी. उयिर देखने के बाद ही उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि मित्रा उनके जुड़वा भाई अजय की बेटी है. इतनी कम उम्र में उसने मीनु के किरदार में जान फूंक दी.

अपनी पोस्ट में उन्होंने मित्रा के काम की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए थे. अंजली ने यहां तक कहा कि मीनु का किरदार फिल्म में इतना स्ट्रॉन्ग है कि उसे फिल्म की लीड एक्ट्रेस कहना भी गलत नहीं होगा.

बता दें कि हाल ही में वह फिल्म वरवु में आईं, तो छोटी मित्रा अपने पिता के कंधों पर बैठकर फिल्म देखने थिएटर पहुंची थी.इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ गई थीं. छोटी सी उम्र में ही मित्रा ने बड़ी पहचान बना ली है. आज वह मलयालम सिनेमा की जानी मानी चाइल्ड एक्टर्स में गिनी जाती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||