Image Slider

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर लगाम लगाने और हवा को सांस लेने योग्य बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) ने ‘परिवर्तन’ (PARIVARTAN) योजना के दिशानिर्देशों को अपनी हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही अब इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।


इस योजना का उद्देश्य दिल्ली-एनसीआर (NCR) में चल रहे पुराने और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले ट्रकों तथा बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह BS-VI मानकों वाले या इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। सरकार का मानना है कि इससे परिवहन क्षेत्र से होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और क्षेत्र की हवा पहले से ज्यादा साफ हो सकेगी। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||