Image Slider

Last Updated:

सैफ अली खान ने सालों बाद ‘ओमकारा’ की कास्टिंग से जुड़ा बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. उन्हें फिल्म में अजय देवगन का रोल देने से मना कर दिया गया था. डायरेक्टर विशाल भारद्वाज से सैफ से कहा कि वह उस किरदार के लिए कुछ ज्यादा ही हैंडसम हैं. वैसे विशाल के दिमाग में उनके लिए लंगड़ा त्यागी का रोल था. दिलचस्प बात यह है कि सैफ को इस किरदार में कास्ट करने का आइडिया ‘दिल चाहता है’ फिल्म से आया था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

‘ओमकारा’ में लगड़ा त्यागी का रोल निभाकर छा गए थे सैफ अली खान.

नई दिल्ली. सैफ अली ने ओमकारा फिल्म में लंगड़ा त्यागी का किरदार निभाया था जो हमेशा के लिए अमर हो गया. इसमें उन्होंने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी. अब सैफ अली खान में लंगड़ा त्यागी का रोल पाने का किस्सा बताया. मजेदार बात यह है कि इस रोल की शुरुआत उनकी मां और एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ हुई एक बातचीत से हुई थी. शेक्सपियर को लेकर मां-बेटे में चर्चा चल ही रही थी कि तभी अचानक फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज का उनके पास फोन आया था.

आईएमडीबी के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने इस हैरान कर देने वाले इत्तेफाक को याद किया, जिसने उन्हें ‘ओमकारा’ फिल्म में लंगड़ा त्यागी का कल्ट किरदार दिलाया. इस रोल को आज भी सैफ के करियर की सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस माना जाता है. इस वाकये का जिक्र करते हुए सैफ ने बताया, ‘मैं जयपुर के एक होटल में रुका हुआ था और किसी प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहा था. तभी मेरी मां का फोन आया. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर उभर रहे हो और मुझे तुम्हारा काम पसंद आ रहा है. तुम्हें अब शेक्सपियर के नाटकों पर आधारित कोई किरदार करना चाहिए.’

सैफ अली खान को मां ने दिया था यह सुझाव

सैफ अली खान ने बताया, ‘मैंने मां को जवाब दिया कि हां, अगर मौका मिले तो बहुत अच्छा होगा. इस पर उन्होंने सुझाव दिया कि तुम्हें ओथेलो जैसा कुछ करना चाहिए. हमारी यह बात खत्म ही हुई थी कि तभी मेरे फोन की घंटी बजी. दूसरी तरफ विशाल भारद्वाज थे. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें एक फिल्म ऑफर करने की सोच रहा हूं, जो शेक्सपियर के नाटक पर आधारित है. मैं हैरान रह गया और पूछा- क्या? उन्होंने कहा कि हां कि ओथेलो. मेरा मुंह खुला का खुला रह गया.’

सैफ अली खान को कैसे मिला लंगड़ा त्यागी का रोल?

शुरुआत में सैफ को लगा कि विशाल उन्हें ओथेलो का रोल ऑफर कर रहे हैं, जो बाद में अजय देवगन ने ओमकारा के रूप में निभाया था. लेकिन डायरेक्टर के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था. सैफ ने हंसते हुए बताया, ‘विशाल मेरे पास आए और फिल्म के बारे में बात करने लगे. मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं ओथेलो का रोल कर रहा हूं? इस पर उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं, तुम ओथेलो के रोल के लिए कुछ ज्यादा ही हैंडसम हो. खैर, यह उनका अपना अंदाज था. फिर उन्होंने कहा कि मैं तुम्हें एक बहुत ही दिलचस्प रोल दे रहा हूं और इस तरह उन्होंने मुझे लंगड़ा त्यागी का किरदार ऑफर किया.’

सैफ अली खान की परफॉर्मेंस से इम्प्रेस हुए थे विशाल भारद्वाज

सैफ ने यह भी माना कि वह खुद को विशाल से यह पूछने से नहीं रोक पाए कि उन्हें इस रोल के लिए सैफ अली खान का ख्याल कैसे आया? तब विशाल ने खुलासा किया कि फिल्म ‘दिल चाहता है’ में सैफ की परफॉर्मेंस देखकर वह काफी इम्प्रेस हुए थे. विशाल का यह जवाब सुनकर सैफ हैरान रह गए, क्योंकि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उस मॉडर्न और चुलबुले लड़के वाले रोल को देखकर कोई उन्हें लंगड़ा त्यागी जैसे खूंखार विलेन के किरदार में कास्ट कर लेगा.

प्रियदर्शन की ‘हैवान’ फिल्म में नजर आएंगे सैफ अली खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे. हाल ही में 15 जुलाई को इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है जो 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. बताया जा रहा है कि मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल भी फिल्म का हिस्सा हैं.

About the Author

authorimg

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||