Last Updated:
जेडन लेनोक्स की लगातार दूसरे मैच में दमदार प्रदर्शन से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया. मैच में जेडन लेनोक्स ने टीम के लिए 4 विकेट अपने नाम किए. हालांकि, बैटिंग में वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा सके.
न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे वनडे में 6 विकेट से हराया
मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए पहले गेंदबाजी में बाएं हाथ के स्पिनर जेडन लेनोक्स ने लगातार दूसरे मैच में शानदार गेंदबाजी की, जिससे वेस्टइंडीज की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रही. पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय एक विकेट पर 67 रन था लेकिन इसके बाद उसकी बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम 37.1 ओवर में 140 रन पर ढेर हो गई.
वेस्टइंडीज के 3 बल्लेबाज ही बना पाए डबल डिजिट
वेस्टइंडीज की तरफ से केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे. इनमें केसी कार्टी ने सर्वाधिक 48 रन बनाए. उनके अलावा अकीम ऑगस्ट (26) और शिमरोन हेटमायर (26) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए. पिछले मैच में भी वेस्टइंडीज का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 63 रन था लेकिन उसकी टीम 138 रन पर आउट हो गई थी.
न्यूजीलैंड के लिए लेनोक्स ने 52 रन देकर चार विकेट लिए. उन्होंने पिछले मैच में 19 रन देकर पांच विकेट लिए थे. मिचेल सैंटनर ने 8.1 ओवर में 15 रन देकर दो और माइकल ब्रैसवेल ने 33 रन देकर दो विकेट लिए. न्यूजीलैंड ने 39.3 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर जीत हासिल की.
बल्लेबाजी में न्यूजीलैंड ने की थी अच्छी शुरुआत
हेनरी निकोल्स ने 24 और विल यंग ने 23 रन बनाकर पहले विकेट के लिए मजबूत साझेदारी की. डेरिल मिचेल ने बीच के ओवरों में 28 रन बनाए तथा टॉम लैथम और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने पांचवें विकेट के लिए 52 रन की अटूट साझेदारी करके न्यूजीलैंड को जीत दिलाई. लैथम एक बार फिर भरोसेमंद साबित हुए. उन्होंने 53 गेंदों में नाबाद 31 जबकि फॉक्सक्रॉफ्ट ने 28 गेंदों में नाबाद 22 रन बनाए.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



