Image Slider

Last Updated:

आमिर खान की तीसरी शादी पर दोस्त अमीन हाजी ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि किरण राव और रीना दत्ता क्यों शादी में शामिल नहीं हुई थीं. जबकि दोनों के बच्चों ने पिता के इस खास दिन पर शिरकत की थी.

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान ने हाल में ही गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की. इसका विरोध प्रदर्शन भी हुआ तो एक्टर के खिलाफ फतवा भी जारी किया गया. इतना ही नहीं एक्टर पर लव जिहाद के आरोप भी लगे. मामला इतना बढ़ गया कि आमिर खान को रिएक्ट भी करना पड़ा. एक्टर ने लव जिहाद के आरोपों को सिरे से खारिज किया. इस बीच मिस्टर परफेक्शनिस्ट के करीबी दोस्त और लगान के को-स्टार अमीन हाजी ने उनकी तीसरी शादी पर रिएक्ट किया.

लगान फिल्म में बाघा का किरदार निभाने वाले अमीन हाजी, आमिर खान को पिछले 35 साल से जानते हैं. अमीन ही नहीं, उनके भाई करीम हाजी भी एक्टर के अच्छे दोस्त है. अभी जब आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी हुई तो दोनों भाई अपने अपने परिवारों के साथ पहुंचे थे.

अमीन हाजी ने ‘रेडिफ’ को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि आखिर आमिर-गौरी की शादी में रीना दत्ता और किरण राव क्यों नहीं आए थे. जबकि पूर्व पत्नियों के बच्चे शादी की साइनिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अमीन हाजी ने बताया कि आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं. वह किसी काम के सिलसिले में यूके गई थीं. हालांकि किरण-आमिर का बेटा आजाद पिता के इस खास दिन में शामिल होने के लिए वापस मुंबई लौटे थे. वह शादी में शामिल भी हुए थे.

आमिर खान की पहली व पूर्व पत्नी रीना दत्ता भी शादी में नहीं थीं. लेकिन उनके दोनों बच्चे आइरा खान-जुनैद खान शादी की तस्वीरों में साफ नजर आए थे. रीना के शादी में न आने पर अमीन हाजी ने कहा कि कभी-कभी लोगों को उनकी स्पेस देना भी प्यार और सम्मान की तरफ इशारा करता है. आप इतने जरूरी मौके पर किसी को अनकम्फर्टेबल महसूस नहीं कराना चाहते.

आमिर खान के दोस्त ने ये भी कहा, ‘आज भी आमिर-रीना-किरण एक हेल्दी रिलेशनशिप शेयर करते हैं. तीनों पानी फाउंडेशन के लिए साथ में प्रोफेशनली जुड़े हुए हैं.’ अमीन हाजी ने बताया कि गौरी स्प्रैट, आमिर के भांजे इमरान खान की भी अच्छी दोस्त हैं.

अमीन ने यह भी बताया कि गौरी, किरण और रीना एक-दूसरे से कैसे अलग हैं? उन्होंने कहा, “रीना चट्टान की तरह हैं. जब लगान बन रही थी तो रीना खुद आगे बढ़कर आईं और लगान को प्रोड्यूस करने का फैसला लिया. क्योंकि वह जानती थीं कि आमिर को उनके सपोर्ट की जरूरत है.

ठीक इसी तरह उन्होंने किरण राव को समझदार और दयालु कहा. गौरी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हें लंबी वॉक, नेचर और सिंपल लाइफस्टाइल पसंद है. गौरी की सबसे खास बात ये है कि इमोशनल इंटेलिजेंस.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||