ICC Introduces new format for 2027 ODI World Cup: आईसीसी ने वनडे और टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों को मंजूरी दी है. आगामी वनडे वर्ल्ड कप में 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें तीन सबसे निचली रैंकिंग वाली टीमों के बीच ‘सुपर सीरीज’ होगी और केवल एक टीम मुख्य दौर में जाएगी. इसके बाद ‘सुपर 7’ चरण से सेमीफाइनल की राह तय होगी. वहीं, 20 टीमों वाले टी20 वर्ल्ड कप के ‘सुपर 10’ दौर के बाद नॉकआउट से ठीक पहले रोमांचक ‘एलिमिनेटर्स’ मुकाबले खेले जाएंगे.
2027 वनडे वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में खेला जाएगा.
आगामी वनडे वर्ल्ड कप में टीमों की संख्या 14 ही रहेगी, लेकिन इसके खेलने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया गया है. आईसीसी ने शुरुआती स्तर पर ही टीमों के बीच कड़ी टक्कर सुनिश्चित करने के लिए एक बिल्कुल नया चरण पेश किया है. टूर्नामेंट की शुरुआत ‘सुपर सीरीज’ से होगी. इसमें रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाली तीन टीमें मुख्य ग्रुप स्टेज में जगह बनाने के लिए आपस में भिड़ेंगी. इन तीन टीमों में से केवल एक ही टीम मुख्य दौर के लिए क्वालीफाई कर पाएगी, जबकि बाकी दो टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी. सुपर सीरीज से क्वालीफाई करने वाली एक टीम और पहले से मौजूद 11 टीमों को मिलाकर कुल 12 टीमें दूसरे दौर में पहुंचेंगी। इन 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में बांटा जाएगा.
2027 वनडे वर्ल्ड कप नए फॉर्मेट में खेला जाएगा.
सुपर 7 स्टेज
दोनों ग्रुपों में से टॉप-3 पर रहने वाली टीमें सीधे अगले दौर में पहुंचेंगी. इसके अलावा, दोनों ग्रुपों में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से जिस टीम का प्रदर्शन बेहतर होगा (बेस्ट फोर्थ-प्लेस्ड टीम), उसे भी आगे जाने का मौका मिलेगा. इस तरह कुल 7 टीमें ‘सुपर 7’ चरण में प्रवेश करेंगी.
सेमीफाइनल की राह
सुपर 7 स्टेज में सभी टीमें आपस में मुकाबला करेंगी और अंक तालिका की टॉप-4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी. इसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे.
आईसीसी ने क्या कहा
आईसीसी ने कहा, ‘मैचों के बढ़ते महत्व और बढ़ी हुई प्रतिस्पर्धी तीव्रता से प्रशंसकों के अनुभव में जबरदस्त सुधार होगा. साथ ही, यह नई व्यवस्था उभरती हुई टीमों को क्रिकेट के सबसे बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका देना भी जारी रखेगी.’
एलिमिनेटर्स’ की एंट्री से बढ़ेगा सस्पेंस
वनडे के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप के फॉर्मेट को भी नया रूप दिया गया है.आईसीसी ने इस छोटे फॉर्मेट में नॉकआउट स्टेज से ठीक पहले ‘एलिमिनेटर्स’ की शुरुआत की है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच चरम पर पहुंच जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें 4-4 टीमों के पांच अलग-अलग ग्रुपों में बांटा जाएगा। हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें अगले दौर के लिए आगे बढ़ेंगी, यानी कुल 10 टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी. आगे बढ़ने वाली इन 10 टीमों को 5-5 के दो ग्रुपों (ग्रुप A और ग्रुप B) में विभाजित किया जाएगा. इस सुपर 10 चरण में टीमों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिलेंगे.
सेमीफाइनल और एलिमिनेटर्स का गणित
सुपर 10 चरण के अंत में दोनों ग्रुपों में शीर्ष (नंबर 1) पर रहने वाली दो टीमें सीधे सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी. बाकी बचे दो सेमीफाइनल स्थानों के लिए एक नया ट्विस्ट जोड़ा गया है. दोनों ग्रुपों में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली चार टीमों को ‘एलिमिनेटर्स’ खेलने होंगे.
एलिमिनेटर 1: ग्रुप A की दूसरे नंबर की टीम का सामना ग्रुप B की तीसरे नंबर की टीम से होगा.
एलिमिनेटर 2: ग्रुप B की दूसरे नंबर की टीम का सामना ग्रुप A की तीसरे नंबर की टीम से होगा.
इन दोनों एलिमिनेटर मुकाबलों को जीतने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में सीधे क्वालीफाई कर चुकी टीमों से भिड़ेंगी.
About the Author
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



