Image Slider

Last Updated:

Samastipur Route Diversion News: क्या आप भी समस्तीपुर के इन रास्तों से सफर करने की सोच रहे हैं? तो घर से निकलने से पहले ये जरूर जान लें. समस्तीपुर में रेलवे ओवरब्रिज मरम्मत के लिए अगस्त तक बंद है. जिससे दरभंगा-मधुबनी से आने वाले और मुसरीघरारी जाने वाले हजारों लोगों को परेशानी हो रही है. अब भोला टॉकीज और अटेरन चौक रेलवे गुमटी वैकल्पिक मार्ग हैं. नए रूट की जानकारी जरूरी है.

ख़बरें फटाफट

समस्तीपुर: समस्तीपुर शहर में रेलवे ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य शुरू होने के कारण इसे अगस्त तक आम लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया है. यह ओवरब्रिज शहर के दक्षिणी हिस्से, जहां समस्तीपुर कलेक्ट्रेट, सदर अस्पताल, मुसरीघरारी और अन्य प्रमुख कार्यालय स्थित हैं, को रेलवे लाइन के उत्तर दिशा में स्थित दरभंगा, मधुबनी और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ता है. ऐसे में रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों लोगों को अब वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है. बिना जानकारी के आने वाले वाहन चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए यदि आप दरभंगा या मधुबनी की ओर से समस्तीपुर शहर के दक्षिणी हिस्से में आ रहे हैं या फिर समस्तीपुर शहर से उत्तर दिशा की ओर जाना चाहते हैं, तो पहले नया रूट जान लेना जरूरी है.

भोला टॉकीज और अटेरन चौक रेलवे गुमटी बने वैकल्पिक रास्ते
रेलवे ओवरब्रिज बंद होने के बाद फिलहाल लोगों के लिए दो प्रमुख वैकल्पिक मार्ग निर्धारित हैं. पहला मार्ग भोला टॉकीज रेलवे गुमटी का है. यदि आप समस्तीपुर कलेक्ट्रेट, सदर अस्पताल या मुसरीघरारी की ओर से दरभंगा-मधुबनी जाना चाहते हैं, तो कलेक्ट्रेट से आगे बढ़ते हुए रेलवे ओवरब्रिज के नीचे वाले रास्ते पर जाना होगा. इसके बाद कुछ दूरी तय कर दाईं ओर मुड़ते हुए भोला टॉकीज रेलवे गुमटी तक पहुंचा जा सकता है. रेलवे गुमटी पार करने के बाद चकनूर और बांध वाले मार्ग से दरभंगा-मधुबनी की दिशा में आसानी से आगे बढ़ा जा सकता है. दूसरा विकल्प अटेरन चौक के समीप स्थित रेलवे गुमटी है। इस मार्ग का उपयोग भी दोनों ओर से आने-जाने वाले लोग कर सकते हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, फिलहाल यही दोनों रास्ते सबसे अधिक उपयोग में लाए जा रहे हैं.

स्थानीय लोगों ने की रूट की जानकारी साझा
लोकल 18 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की. रिक्शा चालक सागर कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज बंद होने के कारण अब लोगों को भोला टॉकीज रेलवे गुमटी या अटेरन चौक के पास स्थित रेलवे गुमटी से होकर ही रेलवे लाइन पार करनी होगी. उन्होंने कहा कि नए लोगों को पहले रूट की जानकारी लेनी चाहिए, ताकि अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके. स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक यही व्यवस्था लागू रहेगी. ऐसे में प्रशासन और आम लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करते समय यातायात नियमों का पालन करें और धैर्य बनाए रखें. अगस्त में मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ओवरब्रिज को दोबारा चालू किए जाने की संभावना है, लेकिन तब तक उत्तर और दक्षिण समस्तीपुर के बीच आवागमन इन्हीं दोनों रेलवे गुमटियों के माध्यम से होगा.

About the Author

authorimg

Amit ranjanमैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||