जेनिफर विंगेट 16 जुलाई 2026 को विलियम इस्माइल से शादी करेंगी. ये शादी भारत में नहीं, बल्कि सात समंदर पार यूके में व्हाइट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी शामिल होंगे.
‘बॉम्बे टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर विंगेट विलियम इस्माइल के साथ 16 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. दोनों यूके में एक छोटी सी सेरेमनी में शादी की रस्में पूरी करेंगे. ये एक व्हाइट वेडिंग होगी जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी ही होंगे. विलियम की बात करें तो बताया जा रहा है कि वह सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन हैं.
क्या पहनेंगी शादी में
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि जेनिफर अपनी शादी के मौके पर क्या पहनेंगी? वह कार्लियो का डिजाइन किया हुआ सफेद ब्राइडल गाउन कैरी करेंगी. दोनों ने ही एक दूसरे को मैच करते हुए आउटफिट पहन सकते हैं.
खुद नहीं बोलीं कुछ
विलियम इस्माइल के साथ जेनिफर का नाम पिछले कुछ समय से लगातार जोड़ा जा रहा था. कुछ तस्वीरें वेकेशन से इनकी सामने भी आई थीं. लेकिन अभी तक जेनिफर ने खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं की है. न ही कोई जानकारी दी है. शादी को लेकर भी जब मीडिया ने उनसे कॉन्टैक्ट किया तो उनका जवाब नहीं मिला.
जेनिफर विंगेट हैं तलाकशुदा
एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह बिपाशा बसु के पति करण सिंह ग्रोवर की एक्स वाइफ रही हैं. जी हां, दोनों ने ‘दिल मिल गए’ में साथ में काम किया था. इसके बाद करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में शादी कर ली थी. लेकिन ये शादी सिर्फ दो साल चली और फिर 2014 में तलाक ले लिया.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



