Image Slider

होमखेलक्रिकेटVIDEO: कितनी बार दिल जीतोगे विराट… मैच के बाद गिल के लिए किया किंग वाला काम

Last Updated:

Virat Kohli-Shubman Gill Video: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में 6 विकेट से दमदार जीत हासिल की. मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी शेक-हैंड के लिए मैदान पर आए तो विराट कोहली के एक जेस्चर ने फैंस का दिल जीत लिया. खुश कप्तान शुभमन गिल भी गदगद हो गए.

Zoom

पहले वनडे में जीत के बाद भारतीय टीम

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 में 4-0 से शर्मनाक हार के बाद वनडे में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया. मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई. दोनों टीमों के बीच जब मुकाबला खत्म हुआ तो खिलाड़ी हाथ मिलाने के लिए मैदान पर आए.

इस दौरान विराट कोहली ने कप्तान शुभमन गिल के लिए एक ऐसा जेस्चर किया, जिसे देखकर फैंस गदगद हो गए हैं. दरअसल, हुआ ये कि जब मैच खत्म हुआ तो टीम इंडिया के प्लेयर डगआउट से निलकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़े. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विराट कोहली सबसे आगे चल रहे थे, तभी किंग कोहली अचानक रुके इशारा कर गिल अपने पास बुलाया.

विराट कोहली का वीडियो वायरल

बता दें कि मैच खत्म होने के बाद टीम का कप्तान सबसे आगे रहते हुए विरोधी टीम से हाथ मिलाने के लिए चलता है और विराट कोहली को ये अच्छे से पता था. वहीं, वायरल वीडियो में विराट सबसे आगे चल रहे थे तो शायद हो सकता है कि गिल ने उन्हें नहीं टोका हो, लेकिन गिल भूल गए थे विराट मैदान पर जितने आक्रमक दिखते हैं उतने ही वह जेंटलमैन भी हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||