Image Slider

यीडा की बोर्ड बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से होगी। अध्यक्षता चेयरमैन व अपर मुख्य सचिव उद्योग आलोक कुमार करेंगे। प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक, बैैठक में आवंटियों को बड़ी राहत देने के लिए निर्माण कार्य पूरा करने के लिए समय विस्तार दिए जाने के प्रस्ताव पर फैसला लिया जाना है। 


इसके अलावा किसानों के मुआवजा व आबादी भूखंड के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। फिनटेक और हेरिटेज सिटी की डीपीआर पर भी प्रजेंटेशन बोर्ड के सामने होना है। इसके अलावा यमुना सिटी के प्रमुख औद्योगिक पार्क के विकास वहां उद्योगों के शुरू होने की योजना पर चर्चा होनी है। इसकी प्रगति रिपोर्ट भी बोर्ड में रखी जानी है। फिल्म सिटी के शिलान्यास से पहले जरूरी अनुबंध शर्त पूरी करने की रिपोर्ट भी रखी जा सकती है।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||