Samay Raina Spotted With Mystery Girl: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह मुंबई से सामने आया एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं. भीड़ और पैपराजी के बीच समय उस मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़कर उसे सुरक्षित कार तक ले जाते दिखाई दिए. लड़की ने मास्क पहन रखा था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो सकी।. कुछ दिन पहले समय का नाम ’12वीं फेल’ फेम मेधा शंकर के साथ जुड़ा था. ऐसे में इस नए वीडियो ने सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर अटकलों का दौर फिर तेज कर दिया है.
समय रैना का ये वीडियो वायरल हो रहा है. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
भीड़ ने घेरा तो थामा मिस्ट्री गर्ल का हाथ
समय रैना मंगलवार रात मुंबई में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां भीड़ ने उन्हें घेर लिया. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समय रैना जैसे ही एक वेन्यू से बाहर निकलते हैं, पैपराजी और फैंस की भारी भीड़ उन्हें घेर लेती है. इस आपाधापी के बीच समय रैना उस मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामकर उसे भीड़ से सुरक्षित बचाते हुए कार तक ले जाते नजर आ रहे हैं. हालांकि, उस लड़की ने मास्क से अपना चेहरा पूरी तरह ढक रखा था, जिसके कारण ये अंदाजा नहीं लगाया जा सका कि आखिर वो मिस्ट्री गर्ल कौन है. इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या यह मिस्ट्री गर्ल ही समय रैना की पार्टनर है?
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



