वाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
जिले के सरकारी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक आयोजित होने वाले स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट (सेट) का कार्यक्रम बदल दिया गया है। पहले यह परीक्षा 27 जुलाई से शुरू होनी थी। अब शिक्षा विभाग ने संशोधित डेटशीट जारी करते हुए परीक्षाएं तीन अगस्त से 10 अगस्त तक कराने का निर्णय लिया है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी, जिसमें जिले के करीब 40 हजार छात्र शामिल होंगे। नई डेटशीट सभी सरकारी विद्यालयों को भेज दी गई है और परीक्षा संचालन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर स्कूलों में रिवीजन का दौर शुरू हो गया है। शिक्षक निर्धारित पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ-साथ छात्रों की पुनरावृत्ति कक्षाएं भी ले रहे हैं, ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उसी दिन पूरी की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर अवसर एप पोर्टल पर छात्रों के प्राप्तांक अपलोड किए जाएं। विभाग ने विशेष रूप से उन छात्रों पर अतिरिक्त ध्यान देने को कहा है, जिनकी शैक्षणिक प्रगति अपेक्षाकृत कमजोर है। शिक्षकों को ऐसे छात्रों के लिए अतिरिक्त अभ्यास और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि उनके सीखने के स्तर का सही आकलन हो सके और आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी मजबूत हो। जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि स्टूडेंट असेसमेंट टेस्ट की संशोधित डेटशीट जारी कर सभी विद्यालयों को भेज दी गई है। सभी स्कूलों को नए कार्यक्रम के अनुसार समय पर परीक्षा संचालन, उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और अवसर एप पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित समय के भीतर पूरी की जा सके।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



