Image Slider

Last Updated:

Hina Khan-Shilpa Shinde- हिना खान पति रॉकी और रुबीना-अभिनव के साथ मिलकर व्लॉग बना रही हैं जिसमें वो अपने आसपास के लोगों को लेकर गॉसिप करती हैं. हिना खान ने अपने व्लॉग में शिल्पा शिंदे पर तीखे कमेंट करते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया.

Zoom

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज.

नई दिल्ली. हिना खान इन दिनों पति रॉकी और रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला के साथ मिलकर नए व्लॉग्स बना रहे हैं. इन व्लॉग में ये चारों अपनी ही इंडस्ट्री के लोगों के बारे में गॉसिप करते दिख रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में इन चारों ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर खूब चर्चा की और तीखी टिप्पणियां की. इसी एपिसोड में हिना खान और रॉकी जयसवाल ने शिल्पा शिंदे को भी आड़े हाथों लिया. दरअसल, हिना और शिल्पा दोनों बिग बॉस में आमने-सामने थीं, लेकिन शिल्पा ने हिना को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. इस रियालिटी शो के बाद से ही दोनों के बीच का विवाद जग-जाहिर है.

शिल्पा शिंदे ने हिना खान के कैंसर ट्रीटमेंट के दौरान उनपर तंज कसते हुए कहा था कि हिना अपनी बीमारी को लोकप्रियता के लिए भुना रही हैं. क्या सचमें उन्हें कैंसर है और अगर कैंसर है तो उनका इलाज इतनी जल्दी कैसे हो गया. हिना खान और उनके पति रॉकी ने इसपर भी अपना रिएक्शन दिया.

हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर कसा तंज

इसके साथ ही इन चारों ने शिल्पा शिंदे के झूठे सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोपों पर भी चर्चा करते हुए एक्ट्रेस की कड़ी आलोचना की. दरअसल, शिल्पा शिंदे ने अपने शो भाभी जी घर पर हैं के मेकर पर सेक्शुअल हैरसमेंट के झूठे आरोप लगाए थे. इस बात का खुलासा उन्होंने हर्ष और भारती के शो पर किया था.

झूठे आरोपों पर शिल्पा शिंदे को लिया आड़े हाथों

इस मामले में हिना खान कहती हैं कि शिल्पा शिंदे ने एक बार भी बिग बॉस पर इस बात का जिक्र नहीं किया था कि उन्हें अपने शो के मेकर पर झूठे आरोप लगाए हैं. वो जानती थीं कि अगर वो इस बात का खुलासा कर देतीं तो कभी भी बिग बॉस नहीं जीत पातीं. इसी वजह से उन्होंने खुलासा नहीं किया था. हिना ने आगे कहा कि अगर वो शख्स जिसपर गलत आरोप लगाए गए थे वो आत्महत्या कर लेता तो क्या होता.

वो अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहती हैं कि सेक्शुअल हैरसमेंट कोई झूठा आरोप नहीं है. अब असली पीड़ितों की बात पर भी कोई यकीन नहीं करेगा. हर किसी को लगेगा की वो झूठ बोल रहे हैं. हिना कहती हैं कि उन्हें समझ नहीं आता है कि इतना कुछ होने के बावजूद मेकर ने दोबारा उन्हें उसी शो में काम कैसे दिया.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||