Image Slider

Last Updated:

Hrithik Roshan And Priyanka Chopra Movies: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं. यह पैन इंडिया फिल्म है, जिसमें वह महेश बाबू के अपॉजिट लीड रोल में नजर आएंगी. फिल्म एक बड़े स्कैल और बजट के साथ बन रही है. इस एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं. प्रियंका की इस फिल्म की रिलीज से पहले हम आपको उनकी ऐसी तीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक ही हीरो क साथ काम किया है.

प्रियंका चोपड़ा साल 2002 में तमिल फिल्म ‘तमिझन’ से एक्टिंग डेब्यू किया. उन्होंने साल 2003 में आई सनी देओल-प्रीति जिंटा की फिल्म ‘द हीरोः लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से बॉलीवुड डेब्यू किया. 23 साल के करियर में उन्होंने एक बॉलीवुड स्टार संग 3 सिर्फ तीन फिल्में की हैं. इनमें से एक फिल्म साल 1990 में आई मिथुन चक्रवर्ती की रीमेक है. इन फिल्मों के आप अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

Hrithik Roshan Priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने अपने 23 साल से ज्यादा के करियर में शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार समेत लगभग सभी सुपरस्टार के साथ का किया है. लेकिन उनके साथ लगातार 3 हिट या ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं दीं. बॉलीवुड के सिर्फ एक हीरो ऋतिक रोशन के साथ ही उन्होंने तीन ब्लॉकबस्टर दी है.

Hrithik Roshan Priyanka

प्रियंका चोपड़ा ने ऋतिक रोशन के साथ साल 2006 में आई फिल्म ‘कृष’ ब्लॉकबस्टर हुई थी. ऋतिक ने फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाया था और प्रियंका फिल्म में उनकी लव इंटरेस्ट और जर्नलिस्ट का किरदार निभाया. बॉक्स ऑफिस इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, यह 40 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी और इसने 126 करोड़ रुपए कमाए थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Hrithik Roshan Priyanka

‘कृष’ उस दौर की सबसे महंगे बजट वाली फिल्म थी. इस साइंस फिक्ंशन को ऑडियंस ने खूब पसंद किया. राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर फ्री में देख सकते हैं. इसके अलावा, आप नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर भी देख सकते हैं.

Hrithik Roshan Priyanka

साल 2012 में आई ‘अग्नीपथ’ में प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने लीड रोल निभाया. यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई. संजय दत्त विलेन बने. यह फिल्म साल 1990 में आई अमिताभ बच्चन और मिथुन चक्रवर्ती स्टारर ‘अग्नीपथ’ का रीमेक थी. हालांकि यह फिल्म फ्लॉप हुई थी

Hrithik Roshan Priyanka

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा-ऋतिक रोशन की यह फिल्म 58 करोड़ रुपए में बनी और इसने 198 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Hrithik Roshan Priyanka

साल 2013 में आई ‘कृष 3’ में भी प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन ने साथ काम किया. यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म में विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत भी थे. यह साल 2006 में आई फिल्म ‘कृष’ का सीक्वल है.

Hrithik Roshan Priyanka

राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपए था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 393 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सोनी लिव को तेलुगू में देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||