Image Slider

नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया बदले की आग में धधक रही है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत आज से बर्मिंघम में होने जा रही है. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज अपना जलवा दिखाएंगे, लेकिन जिस खिलाड़ी पर सबकी नजर रहेगी वह कोई और नहीं बल्कि यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह होंगे. दरअसल, बुमराह टीम इंडिया में 968 दिन के बाद वापसी करने जा रहे हैं.

भारतीय टीम के लिए बुमराह आखिरी वनडे साल 2023 में खेले थे. ये मुकाबला वनडे विश्व कप का फाइनल था. इसके बाद बुमराह टीम इंडिया के लिए मैदान पर तो उतरे, लेकिन वनडे में नहीं. ऐसे में बुमराह की वापसी से अब भारतीय टीम की गेंदबाजी लाइनअप बहुत ही मजबूत हो गई है. साथ ही बुमराह की वापसी से अंग्रेजों के भी पसीने छूट रहे हैं, क्योंकि उनकी खतरनाक यॉर्कर का खौफ अभी तक बरकरार है.

कितने बजे से शुरू होगा पहला वनडे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार में हैं. दोनों टीमों के बीच खेले गए पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए अलग-अलग टाइमिंग थी. ऐसे में फैंस के लिए ये कंफ्यूजन की स्थिति बन गई है कि वनडे मुकाबला कितने से बजे से शुरू होगा. ऐसे में बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस का समय 3 बजे का रहेगा.

भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग XI-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह.

इंग्लैंड की प्लेइंग XI-

जेकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल राशिद.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||