Image Slider

Last Updated:

तुषार कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे किए. इस मौके पर उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने घर से लॉन्च होने से इनकार कर दिया था. चलिए बताते हैं आखिर इस मौके पर एक्टर ने क्या कुछ बताया.

Zoom

बॉलीवुड सुपरस्टार जितेंद्र और एक्टर तुषार कपूर ने बॉलीवुड में 25 साल पूरे कर लिए हैं. पिता की तरह उनकी बहन एकता कपूर टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्होंने करियर की शुरुआत अपने दम पर करने का फैसला लिया था. इस बारे में उन्होंने हालिया इंटरव्यू में बातचीत की.

उन्होंने बताया कि वह नहीं चाहते थे कि उनकी पहचान सिर्फ परिवार के नाम से बने. इसी वजह से उन्होंने अपनी पहली फिल्म के लिए बहन एकता कपूर के प्रोडक्शन को चुनने से इनकार कर दिया था.

बहन से साफ साफ कह दिया था
तुषार कपूर ने बताया, ”मैंने एक समय अपनी बहन एकता से साफ कह दिया था कि मैं तुम्हारे साथ कभी कोई फिल्म नहीं करूंगा. मेरी पहली फिल्म तुम्हारे साथ कभी नहीं होगी. इस बात से वह काफी दुखी हो गई थीं.”

बहन हुईं खुश
तुषार ने बताया, ”बाद में जब एकता कपूर को पता चला कि निर्माता वाशु भगनानी मुझे लॉन्च कर रहे हैं और उन्होंने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ का पोस्टर देखा, तो वह काफी खुश हुईं.”

एकता कपूर ने ली चैन की सांस
तुषार ने कहा, ”फिल्म का पहला पोस्टर बहुत खास था. इसमें मेरा चेहरा नहीं दिखाया गया था. यह बारिश और छतरी के साथ बनाया गया पोस्टर था. उस समय सोशल मीडिया का दौर नहीं था और फिल्म के पोस्टर को आम लोगों के सामने जारी करने से पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स को दिखाया गया था. एकता ने जब पोस्टर देखा तो उन्हें लगा कि वाशु भगनानी उनके भाई को अच्छी तरह से पेश करेंगे.”

न पिता की मदद ली न बहन की
जब तुषार से पूछा कि क्या उनका यह फैसला ईगो से जुड़ा था या फिर वह सच में अपनी अलग पहचान बनाना चाहते थे, तो जवाब में उन्होंने कहा, ”यह ईगो नहीं था. मैं हमेशा चाहता था कि न तो मेरे पिता, न मां और न ही मेरी बहन मुझे लॉन्च करें. मैं हमेशा से अपनी मेहनत और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ना चाहता था. परिवार के किसी सदस्य के लिए किसी को लॉन्च करना आसान होता है, लेकिन असली उपलब्धि तब है, जब कोई व्यक्ति अपने दम पर कुछ हासिल करता है. कोई बाहरी व्यक्ति तभी किसी कलाकार पर पैसा लगाता है, जब उसमें क्षमता नजर आती है.”

25 साल हुए
तुषार कपूर ने साल 2001 में फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान नजर आई थीं. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और तुषार को भी नई पहचान मिली. इस फिल्म ने भी इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे किए हैं.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||