Etawah Latest News: यूपी के इटावा में प्रोप्रटी डीलर आनंद की मौत हो गई. जिसके बाद उनके परिजनों ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे ने 3 महीने पहले अपनी पत्नी को एक युवक के साथ पकड़ा था. आरोप है कि बहू ने ही हत्या की है प्रेमी साथ मिलकर.
मृतक की तस्वीर.
सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पैनल से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है
परिजनों का आरोप है कि आनंद की पत्नी आशिकी देवी का गांव के ही एक युवक शिवम से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आनंद के पिता सुघर सिंह का कहना है कि करीब तीन माह पहले आनंद ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था, जिसके बाद शिवम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया और वह जेल भी गया था. परिजनों के अनुसार, कुछ दिन पहले ही वह जेल से छूटकर वापस आया था.
मृतक के पिता सुघर सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बहू ने दो-तीन लोगों के साथ मिलकर पहले आनंद को नशीला पदार्थ दिया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. उनका यह भी दावा है कि घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध बाइक सवार भी दिखाई दिए हैं, जिनकी जांच की जानी चाहिए.
मृतक के मित्र अभिषेक ने बताया कि रविवार रात करीब नौ बजे आनंद उनके पास से अपने घर गया था. रात लगभग 12 बजे आशिकी ने आसपास के लोगों को बुलाकर बताया कि आनंद की तबीयत खराब हो गई है. जब लोग घर पहुंचे तो आनंद बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला. घटना के बाद पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और फोरेंसिक टीम को भी जांच में लगाया. आनंद अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आनंद के बेटे की ओर से थाने में तहरीर दी गई है. प्रारंभिक सूचना में फांसी लगाकर आत्महत्या की बात कही गई है. शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
आनंद प्लॉटिंग का कार्य करता था और एक ईंट-भट्ठे में पार्टनर के रूप में भी काम कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी आशिकी, बेटी छवि, बेटा अभी और बेटी दुर्गा को छोड़ गया है. पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


