Last Updated:
india odi record in england: भारत और इंग्लैंड के बीच कल से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. इस सीरीज से पहले हम आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं. दोनों टीमों के बीच अब तक 110 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत का पलड़ा भारी है. चलिए जानते हैं इंग्लैंड में वनडे खेलते हुए टीम इंडिया का रिकॉर्ड कैसा है.
इंग्लैंड में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड
भारत-इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों देशों के बीच अब तक कुल 110 एकदिवसीय मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 61 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है. वहीं, इंग्लैंड ने 44 मैच जीते हैं. 2 मुकाबले टाई रहे हैं, जबकि तीन मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है. भारत ने इंग्लैंड में अब तक कुल 44 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 18 में जीत मिली है, तो 23 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच टाई रहा है और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल सका है.
टी20 सीरीज का बदला लेने की बारी
टी20 सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. ऐसे में वनडे में टीम इंडिया बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. वनडे टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली के आने से भारतीय बल्लेबाजी क्रम वनडे में कहीं ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है. मध्यक्रम की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन और अक्षर पटेल के कंधों पर होगी. वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर और नीतीश कुमार रेड्डी ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे.
गेंदबाजों पर रहेगी नजर
वनडे सीरीज में तेज गेंदबाजी की अगुवाई जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे. बुमराह का साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और गुरनूर बरार को चुना गया है. हर्षित चोट के चलते वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव संभालते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि रवि बिश्नोई को भी टीम में शामिल किया गया है. वरुण चक्रवर्ती चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे.
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


