वो कंटेंट क्रिएटर से बॉलीवुड एक्ट्रेस और सफल बिजनेसविमेन बनीं. उनका इनरवियर ब्रांड ‘अंडरनीट’ 200 करोड़ रुपये का कारोबार कर रहा है. चलिए इस हसीना से रूबरू करवाते हैं.
कहानी एक ऐसी लड़की की, जिसने अपने करियर की शुरुआत कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की. फिर बॉलीवुड में आईं और अब सफल बिजनेसविमेन भी हैं. चलिए इस हसीना से रूबरू करवाते हैं.
ये वो हसीना हैं जिन्होंने पर्सनल जिंदगी में आए तूफान को भी संभाला और इसके बावजूद उसने खुद का करियर 0 से शुरू किया और आज अपना 200 करोड़ रुपये का अम्पायर खड़ा किया.
ये कोई और नहीं बल्कि कुशा कपिला हैं जिन्होंने करियर की शुरुआत बतौर कंटेंट क्रिएटर के तौर पर की. वह फनी वीडियो बनाकर फेमस हुईं. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग जगत में कदम रखा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
आज वह इंफ्लूएंसर के साथ साथ अपना बिजनेस भी चलाती हैं. 36 साल की कुशा का इनरवियर और शेपवियर ब्रांड है जिसका नाम है ‘अंडरनीट’. इसे उन्होंने विमर्श राजदान के साथ मिलकर स्टार्ट किया. अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए इस ब्रांड ने लोगों के बीच खूब पॉपुलैरिटी हासिल की.
कंपनी के मुताबिक, जून तक इसका सालाना कारोबार 200 करोड़ रुपये के रन रेट तक पहुंच गया. कुशा का ये ब्रांड अंडरनीट कई प्लेटफॉर्म पर मौजूद है. कुशा आए दिन अपने ब्रांड्स से जुड़े कई वीडियो शेयर करती हैं और प्रचार प्रसार करती हैं.
कुशा ने अपने एक्टिंग करियर में घोस्ट स्टोरीज़, प्लान ए प्लान बी, सेल्फी, सुखी, थैंक यू फॉर कमिंग, मसाबा मसाबा और केस तो बनता है जैसे कई प्रोजेक्ट में काम किया है. हाल में ही वह नेटफ्लिक्स की सीरीज मामला लीगल के दूसरे सीजन में नैना अरोड़ा के रूप में नजर आ रही थीं.
कुशा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2017 में जोरावर अहलूवालिया संग शादी की. लेकिन साल 2023 में ये रिश्ता टूट गया.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



