बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक्स का क्रेज है, ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि एवरग्रीन ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी की जिंदगी पर फिल्म कब बनेगी? अब खुद हेमा मालिनी ने खुलासा किया है कि वह पर्दे पर अपने किरदार में टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को देखना चाहती हैं. जानिए आखिर क्यों हेमा जी को लगता है कि दीपिका ही इस रोल के लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं! क्या है खास कनेक्शन?
एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी पिछले 6 दशकों से भी ज्यादा समय से करोड़ों दिलों पर राज कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने की खुशी में रखे गए एक खास इवेंट में हिस्सा लिया. इस दौरान जब उनसे उनकी बायोपिक को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम लिया. हेमा जी ने बताया कि क्यों दीपिका उनके इस रोल के लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती हैं.
बॉलीवुड की एवरग्रीन ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार 60 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर एक शानदार इवेंट रखा गया था, जहां हेमा जी ने अपनी जिंदगी और करियर को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.
इसी इवेंट के दौरान जब हेमा जी से पूछा गया कि क्या दीपिका पादुकोण उनकी बायोपिक में उनका रोल निभाने के लिए सबसे सही चॉइस रहेंगी? इस पर हेमा मालिनी ने बहुत ही प्यारा जवाब दिया और दीपिका की जमकर तारीफ की.
Add News18 as
Preferred Source on Google
हेमा मालिनी ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर वह (दीपिका) चाहें तो यह रोल बिल्कुल कर सकती हैं. वैसे तो कोई भी कर सकता है, लेकिन दीपिका एक बहुत ही खूबसूरत और बेहद टैलेंटेड लड़की हैं.”
एक दिलचस्प बात यह भी है कि साल 2015 में हेमा मालिनी ने राम कमल मुखर्जी की लिखी अपनी किताब हेमा मालिनी बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल के लॉन्च के लिए भी दीपिका पादुकोण को ही चुना था. साल 2017 में जब यह किताब रिलीज हुई, तब दीपिका ने ही इसका विमोचन किया था.
दीपिका और हेमा जी का यह रिश्ता काफी पुराना है. दीपिका ने अपनी पहली फिल्म ओम शांति ओम में जो शांतिप्रिया का किरदार निभाया था, उसे फिल्म में ड्रीम गर्ल कहा गया था. असल जिंदगी में भी ड्रीम गर्ल का यह सदाबहार नाम सिर्फ हेमा मालिनी के पास है. यही वजह है कि दोनों का कनेक्शन बेहद खास है.
हालांकि हेमा मालिनी की बायोपिक को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. लेकिन हेमा जी की इस इच्छा और दोनों के पुराने कनेक्शन को जानने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और इस जोड़ी को पर्दे पर देखना चाहते हैं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



