बहराइच के भटपुरवा गाँव के किसान जियाउल हक खेतों में लंबे समय से मचान विधि से लौकी की खेती करते आ रहे हैं. इन्होंने अपनी मेहनत और तजुर्बे के तब पर मचान विधि से 6 से 7 फीट लंबी उगाई है. उन्होंने लौकी की दो बेहद खास और उन्नत वैराइटी बहराइच की कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त कर खेती शुरू की है. जिसमें से नरेंद्र शिवानी और नरेंद्र माधुरी शामिल है.
मचानविधि से कर रहे हैं लौकी की खेती
बहराइच के भटपुरवा गाँव के किसान जियाउल हक खेतों में लंबे समय से मचान विधि से लौकी की खेती करते आ रहे हैं. इन्होंने अपनी मेहनत और तजुर्बे के तब पर मचान विधि से 6 से 7 फीट लंबी उगाई है. उन्होंने लौकी की दो बेहद खास और उन्नत वैराइटी बहराइच की कृषि विज्ञान केंद्र से प्राप्त कर खेती शुरू की है. जिसमें से नरेंद्र शिवानी और नरेंद्र माधुरी शामिल है.
किसान जिया उल हक ने लोकल 18 टीम से खास बातचीत में बताया है 7 फीट की लौकी उगाने के बाद जो सम्मान मिला वह सम्मान में कभी भूल नहीं सकते हैं. इस बार भी मैंने लगभग 5 एकड़ में लौकी और कद्दू मिलाकर लगाया है. जिसमें भी अपेक्षा जताई जा रही है कि लौकी की हाइट काफी बड़ी हो सकती है.
बारिश के मौसम में है फायदे की खेती
जो भी हमारे किसान भाई बरसात के सीजन में परेशान रहते हैं कौन सी खेती की जाए कौन सी ना की जाए वह जियाउल हक किसान की तरह लौकी और कद्दू की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. अगर वह चाहे तो नरेंद्र शिवानी और नरेंद्र माधुरी लौकी की खास वैरायटी की खेती करके वह सुर्खियां भी बटोर सकते हैं. बस इस वैरायटी की खेती मचान विधि से करनी होती है. क्योंकि मचान विधि से करने पर ही या तेजी से ग्रोथ करती हैं और उनकी हाइट तेजी से बढ़ती है. हालांकि इस वैरायटी को अगर मचान विधि पर नहीं किया जाए तो या उतनी सक्सेज नहीं होगी.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



