Image Slider

Last Updated:

हिंदी सिनेमा के जाने माने एक्टर और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं. इस बार भी उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन भर भड़कते नजर आ रहे हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

वायरल वीडियो में भड़के शत्रुघ्न सिन्हा

नई दिल्ली. अपनी बेबाकी के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस वीडियो में वह अपने एक फैन को डांटते नजर आ रहे हैं.

बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा का ये वीडियो आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा की रिसेप्शन का है. जहां शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक फैन की उस वक्त क्लास लगा दी, जब वह उनके साथ फोटो खिंचवा रहा था. वीडियो पर फैंस दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं.

शत्रुघ्न सिन्हा ने लगाई फैंस की क्लास

शत्रुघ्न सिन्हा के इस वायरल वीडियो में एक फैन आता है और उनके साथ फोटो क्लिक कराने लगता है. लेकिन फोटो लेते वक्त वह जैसे ही हाथ से ‘V’ का साइन बनाता है,तभी शत्रुघ्न सिन्हा उसका हाथ पकड़कर हल्के से नीचे करते हुए कहते हैं, ‘हाथ नीचे. ये देख उनका फैन हैरान होकर उनकी ओर देखने लगता है और अपना हाथ हटा लेता है. वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैन रिएक्ट कर रहे हैं.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||