Image Slider

Last Updated:

अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंधी थीं. उनकी वेडिंग की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई, वहीं अंशुला की शादी के किस्से टॉक ऑफ द टाउन बन गए. अभी पिछली तस्वीरें वायरल हो रही थीं, कि रविवार के दिन उन्होंने अपनी रिसेप्शन की कुछ अनसीन पिक्स भी शेयर कर दी, जो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. इन फोटोज में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर से लेकर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे हिमेश रेशमिया के गानों पर झूमते नजर आए, देखें फोटोज

बोनी कपूर और मोना कपूर की बेटी अंशुला कपूर हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं. मुंबई में हुई इस शादी और शानदार वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब खुद नई नवेली दुल्हन अंशुला कपूर ने अपने इस खास रिसेप्शन की कुछ ऐसी अनदेखी और इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल खुश हो गया है. इन तस्वीरों में बॉलीवुड सितारों की मस्ती साफ देखी जा सकती है.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी के करीब एक हफ्ते बाद अब इस ग्रैंड सेलिब्रेशन की कुछ बेहद खास और अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं. अंशुला ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें शादी की खुशी और पार्टी का माहौल साफ नजर आ रहा है.

इस पार्टी की सबसे बड़ी हाईलाइट रहे बॉलीवुड के दो पक्के दोस्त रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर. रणवीर सिंह पैपराजी से बचते हुए देर से पार्टी में पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही वह अंदर गए, उन्होंने महफिल लूट ली. अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह की ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग एक बार फिर कैमरे में कैद हो गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर को एक साथ देखकर वहां मौजूद सभी मेहमान बेहद एक्साइटेड हो गए. इन दोनों ने अपनी साल 2014 की सुपरहिट फिल्म गुंडे के मशहूर गाने तूने मारी एंट्रियां पर ऐसा धमाकेदार डांस किया कि पूरा फ्लोर हिल गया. दोनों की गजब की एनर्जी देखकर वहां मौजूद हर कोई झूम उठा.

इस रिसेप्शन पार्टी को और भी ज्यादा यादगार बनाने के लिए मशहूर सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया भी वहां मौजूद थे. हिमेश ने अपने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाकर समां बांध दिया. उनके गाए गानों पर रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने अपनी सिग्नेचर स्टाइल में जमकर डांस स्टेप्स दिखाए.

अपनी रिसेप्शन पार्टी के लिए अंशुला कपूर ने एक बेहद ही खूबसूरत और यूनिक लुक चुना था. उन्होंने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल की डिजाइन की हुई ट्रेडिशनल बनारसी ब्रोकेड साड़ी पहनी थी. इस साड़ी को एक मॉडर्न टच देते हुए कोरसेट-इंस्पायर्ड लुक में तैयार किया गया था, जिसमें वह कमाल लग रही थीं.

वहीं दूल्हे राजा रोहन ठक्कर भी किसी से कम नहीं लग रहे थे. उन्होंने रिसेप्शन के लिए एक क्लासिक ब्लैक शेरवानी चुनी थी. इस हैवी एम्ब्रॉयडरी वाले बंदगला कुर्ता और स्ट्रेट-कट ट्राउजर में रोहन का लुक बेहद रॉयल और अट्रैक्टिव लग रहा था.

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार दोनों ने मुंबई में एक होने का फैसला किया और सात फेरे ले लिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||