Image Slider

Last Updated:

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के पॉवर कपल में गिने जाते हैं. दोनों को लेकर कभी किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया. लेकिन एक बार अपनी पत्नी के सामने ही अक्षय कुमार ने खुलासा किया था कि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी उनकी पहली सेलेब्रिटी क्रश थीं. लेकिन उनके साथ एक्टर को महज एक ही फिल्म में काम करने का मौका मिला था.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अक्षय ने श्रीदेवी संग किया था काम

नई दिल्ली. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने एक बार खुलासा किया था कि दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी वो पहली एक्ट्रेस थीं, जिन पर उन्हें क्रश था. यह बात उन्होंने करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पत्नी ट्विंकल खन्ना के सामने कही थी. अक्षय की यह बात सुनकर करण जौहर भी मुस्कुरा दिए और उन्हें उनकी और श्रीदेवी की इकलौती फिल्म की याद दिलाई थी.

अक्षय कुमार और श्रीदेवी दोनों ही इडंस्ट्री के बड़े स्टार रहे हैं. श्रीदेवी जहां लेडी अमिताभ के नाम से जानी जाती रही, वहीं अक्षय को लोग बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जानते हैं. हालांकि दोनों को साथ काम करने के ज्यादा मौके नहीं मिले.

पूरे करियर में 1 फिल्म में बनी जोड़ी

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना एक बार करण जौहर के शो में नजर आए थे. इस दौरान करण जौहर ने कहा कि अक्षय और श्रीदेवी ने फिल्म ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ में साथ काम किया था, जिसमें दोनों पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे. इस पर अक्षय ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया और बताया कि यह फिल्म बिना क्लाइमैक्स के ही रिलीज हो गई थी.करण ने पूछा कि क्या यह वही फिल्म है जो कभी रिलीज नहीं हुई थी. इस पर अक्षय ने जवाब दिया कि फिल्म रिलीज तो हुई थी, लेकिन बहुत ही अलग तरीके से. उन्होंने कहा, ‘यह शायद इकलौती ऐसी फिल्म है जो बिना क्लाइमैक्स के रिलीज हुई.

फिल्म को बिना क्लाइमैक्स किया था रिलीज

फिल्म में एक सीन आता है, जहां हम दोनों हाथ पकड़ते हैं और श्रीदेवी कहती हैं, ‘अब हम बदला लेंगे’. लेकिन उस बदले वाला हिस्सा कभी शूट ही नहीं हुआ. आखिर में सिर्फ स्क्रीन पर लिखकर दिखा दिया गया कि ‘और फिर उन दोनों ने बदला ले लिया’.’मेरी बीवी का जवाब नहीं’ का निर्देशन पंकज पराशर ने किया था, जबकि इसे एस. एम. इकबाल ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और श्रीदेवी के अलावा गुलशन ग्रोवर, अनुपम खेर, जॉनी लीवर, लक्ष्मीकांत बेर्डे, किरण कुमार, नीना गुप्ता, जयश्री टी., जगदीश राज और बृज गोपाल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे.

इस फिल्म की शूटिंग साल 1994 में पूरी हो गई थी, लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज करीब 10 साल तक टलती रही. आखिरकार इसे साल 2004 में रिलीज किया गया.’मेरी बीवी का जवाब नहीं’ 1992 में आई तेलुगु फिल्म ‘मोंडी मोगुडु पेंकी पेल्लम’ की हिंदी रीमेक थी. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी एस. गोपाला रेड्डी ने की थी, एडिटिंग यूसुफ शेख ने संभाली थी और इसका संगीत मशहूर जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था.खास बात यह है कि ‘मेरी बीवी का जवाब नहीं’ अक्षय कुमार और श्रीदेवी की साथ में की गई पहली और आखिरी फिल्म थी. दोनों की जोड़ी दोबारा किसी फिल्म में नजर नहीं आई. लेकिन दोनों की जोड़ी को लेकर शायद दोबारा फिल्म बनती तो शायद हिट हो सकती थी.

About the Author

authorimg

Munish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||