- Hindi News
- National
- Flipkart Delivery Agent Forcefully Entry Into A Bengaluru Woman S Home Exposed His Private Parts
- कॉपी लिंक
बेंगलुरु में फ्लिपकार्ट के एक डिलीवरी एजेंट को महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान विजय मल्लिकार्जुन कामत के रूप में हुई है। महिला की शिकायत पर मराठाहल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया।
महिला ने बताया कि डिलीवरी एजेंट पार्सल देने उसके घर आया था। उसने वॉशरूम इस्तेमाल करने की इजाजत मांगी, लेकिन महिला ने कई बार मना कर दिया। उसने यह भी कहा कि वह किसी पड़ोसी से मदद ले सकता है।
इसके बावजूद आरोपी जूते-चप्पल उतारकर जबरन फ्लैट के अंदर घुस गया। महिला का आरोप है कि वॉशरूम से बाहर आने के बाद आरोपी की पैंट की जिप खुली थी। उसने अपने प्राइवेट पार्ट दिखाए और अश्लील हरकत की।
घटना के दो विजुअल्स-
महिला बोली- अपने ही घर में अपमानित महसूस हुआ, सदमे में थी
महिला के अनुसार, घटना के बाद वह बुरी तरह घबरा गई। उसने एक वीडियो मैसेज में कहा- मैं सदमे में थी। अपने ही घर में मुझे अपमानित, असुरक्षित और मेरी गरिमा का उल्लंघन होने जैसा महसूस हुआ। एक महिला ने ‘नहीं’ कहा था, वहीं बात खत्म हो जानी चाहिए थी। किसी को भी उसके घर में जबरन घुसने का अधिकार नहीं है।
महिला ने बताया कि डर के कारण उसने अपने मोबाइल का कैमरा ऑन कर लिया और घर का दरवाजा खुला रखा, ताकि जरूरत पड़ने पर बाहर निकलकर मदद मांग सके। महिला की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 79 और 329(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



