Rajesh Sharma Health Update: एक्टर राजेश शर्मा की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. हाल ही में शूटिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अब उनकी सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है, जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली है. परिवार के करीबी ने बताया है कि एक्टर की हालत पहले से बेहतर है और डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं
राजेश शर्मा के जल्द ठीक होने की फैंस कामना कर रहे हैं.
एक्टर राजेश शर्मा की सेहत को लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी परेशान हैं. कोलकाता के मणिपाल अस्पताल में भर्ती अभिनेता का इलाज जारी है और डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इस बीच उनके परिवार के करीबी और एक्टर सुदीपा चटर्जी ने उनकी हेल्थ को लेकर राहत भरी जानकारी शेयर की है.
दोस्त ने दिया हेल्थ अपडेट
सुदीपा चटर्जी ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बातचीत में एक्टर का हेल्थ अपडेट शेयर किया है. सुदीपा ने बताया, ‘उनकी तबीयत अब पहले से थोड़ी बेहतर है. यह किसी अज्ञात कीड़े के काटने का मामला है, जिसके लिए जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं. पिछले दो दिनों से इलाज का पॉजिटिव असर दिख रहा है और उनकी स्थिति अब काफी सुधरी है.’
एक्टर की मां हैं काफी बुजुर्ग, बहन विदेश में
सुदीपा ने आगे बताया कि राजेश शर्मा की मां काफी बुजुर्ग हैं और उनकी बहन विदेश में थीं. ऐसे में खबर मिलते ही वे तुरंत अस्पताल पहुंचे. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि हैदराबाद से लौटने के बाद राजेश को घर पर ही बुखार आ गया था. शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य मच्छर का काटना और साधारण बुखार समझा, लेकिन जब बेचैनी और तकलीफ ज्यादा बढ़ने लगी तो उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती हो गए.
क्या हुआ था राजेश शर्मा के साथ?
रिपोर्ट्स के अनुसार, रामोजी फिल्म सिटी में शूटिंग का पैक-अप होने के बाद राजेश शर्मा घनी झाड़ियों और वनस्पतियों से घिरे एक इलाके में स्थानीय तकनीशियनों के साथ बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें किसी कीड़े या जहरीली मकड़ी ने काट लिया. शुरुआत में उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन करीब 6 घंटे बाद उनके दाहिने पैर में असहनीय दर्द शुरू हो गया. जब वे कोलकाता के लिए फ्लाइट में सवार हुए तो उड़ान के दौरान ही उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. उन्हें बेहद तेज बुखार आ गया, सांस लेने में तकलीफ होने लगी. पैर में बड़े-बड़े छाले पड़ गए थे.
AICWA ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
इस गंभीर घटना के बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने फिल्म सेट पर सुरक्षा मानकों को लेकर गहरी चिंता जताई है. एसोसिएशन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक पत्र लिखकर इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सेट पर उचित स्वास्थ्य और आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा था या नहीं.
About the Author
शिखा पाण्डेय पिछले 15 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक्टिव हैं. शिखा दिसंबर 2019 से न्यूज 18 हिंदी के साथ हैं और बतौर चीफ सब एडिटर के पद काम कर रही हैं. पिछले 6 सालों से वह एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



