Image Slider

होमखेलक्रिकेटगावस्कर की वो फैन जो बन गई उनकी हमसफर, फिल्मी है पहली मुलाकात का किस्सा

Last Updated:

sunil gavaskar love story: सुनील गावस्कर और मार्शनील 23 सितंबर 1974 को शादी के बंधन में बंधे. मार्शनील एक मैच देखने आईं थीं और गावस्कर का ऑटोग्राफ लेने पहुंची. जैसे ही गावस्कर ने उन्हें देखा वह दिल दे बैठे। कब दोनों की दोस्ती हुई और यह प्यार में बदल गई. आज सुनील और मार्शनील अपने पोते-पोती रेहा और विवान के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.

Zoom

सुनील गावस्कर और मार्शनील की 1974 में हुई थी शादी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने मैदान पर जितनी खूबसूरत पारियां खेलीं, उनकी लव स्टोरी उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत रही या यूं कहें कि किसी बॉलीवुड फिल्म जैसी तो गलत नहीं होगा. एक लड़की अपने पसंदीदा क्रिकेटर का सिर्फ ऑटोग्राफ लेने पहुंची थी, लेकिन उसी मुलाकात ने गावस्कर और उस ‘फैन’, दोनों की जिंदगी बदल दी. सुनील गावस्कर पहली नजर में ही मार्शनील मेहरोत्रा को दिल दे बैठे थे, जो आज उनकी पत्नी हैं. गावस्कर के 77वें जन्मदिन पर जानते हैं उनकी और पत्नी मार्शनील गावस्कर की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में. शायद कम लोग इन दोनों की पहली मुलाकात का किस्सा जानते होंगे.

गावस्कर-मार्शनील की पहली मुलाकात
यह लव स्टोरी साल 1973 में शुरू हुई. भारतीय टीम दिल्ली में मैच खेल रही थी. उस समय मार्शनील अपनी पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में थीं. क्रिकेट की शौकीन मार्शनील अपनी दोस्तों के साथ मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं. लंच ब्रेक के दौरान दर्शकों को भारतीय खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ लेने का मौका मिला. मार्शनील भी सभी खिलाड़ियों से ऑटोग्राफ ले रही थीं. तभी उनकी नजर थोड़ी दूर खड़े सुनील गावस्कर पर पड़ी. उन्होंने उनसे ऑटोग्राफ मांगा और यहीं से दोनों की प्रेम कहानी शुरू हो गई.

गावस्कर को पहली नजर में हो गया था प्यार
कहा जाता है कि जैसे ही मार्शनील ऑटोग्राफ लेने उनके पास पहुंचीं, सुनील गावस्कर उन्हें पहली ही नजर में दिल दे बैठे. इसका अंदाजा मार्शनील तक को नहीं था कि गावस्कर उन्हें पसंद करने लगे हैं. कुछ महीनों बाद गावस्कर कानपुर पहुंचे और मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. मार्शनील ने बिना देर किए ‘हां’ कह दिया. एक फैन और उसके पसंदीदा क्रिकेटर की यह कहानी जल्द ही रिश्ते में बदल गई.

कानपुर के चक्कर लगाने लगे थे गावस्कर
उस दौर में सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सितारों में शामिल थे. ऐसे में उनका बार-बार कानपुर जाना लोगों की नजरों से छिप नहीं सका. अखबारों में खबरें छपने लगीं कि गावस्कर कानपुर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आते हैं. हालांकि, उस समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था. गावस्कर अक्सर अपने दोस्त अजय गुप्ता के घर ठहरते थे. बाद में उन्होंने अपने दोस्त को पूरी बात बताई और उनसे मार्शनील के परिवार तक मैच के टिकट पहुंचाने को कहा.

मैच के बाद किया शादी का प्रपोजल
जब मार्शनील का परिवार कानपुर में मैच देखने स्टेडियम पहुंचा तो मुकाबला खत्म होने के बाद सुनील गावस्कर ने सभी के सामने मार्शनील को शादी के लिए प्रपोज किया. परिवार की सहमति मिली और दोनों का रिश्ता तय हो गया. इसके बाद 23 सितंबर 1974 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए.

गावसकर और मार्शनील की शादी 1973 में हुई.

बेटे रोहन ने भी चुना क्रिकेट का रास्ता
शादी के दो साल बाद 1976 में उनके बेटे रोहन गावस्कर का जन्म हुआ. रोहन ने भी अपने पिता की राह पर चलते हुए क्रिकेट को करियर बनाया. उन्होंने भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रहे. रोहन ने 2012 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया. आज सुनील और मार्शनील अपने पोते-पोती रेहा और विवान के साथ खुशहाल जीवन बिता रहे हैं.

दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार गावस्कर
सुनील गावस्कर ने 1971 से 1987 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला और दुनिया के महानतम टेस्ट बल्लेबाजों में अपनी पहचान बनाई. संन्यास के बाद भी वह क्रिकेट से जुड़े रहे और लंबे समय से कमेंट्री कर रहे हैं. क्रिकेट प्रेमी उन्हें प्यार से ‘सनी पाजी’ भी कहते हैं. गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 रन का मुकाम हासिल किया था. उनके नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||