Image Slider

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की प्रति बैरल कीमत में काफी कमी आई है। इसके बावजूद भारत में इस साल मई महीने से पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर पर ही टिकी हुई है। मेरी मांग है कि पेट्रोल के दाम घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर किए जाएं और इसी अनुपात में डीजल की कीमतों में भी कटौती की जाए।


आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल
– फोटो : PTI



विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार तेल कंपनियों को ‘अवैध मुनाफा’ कमाने की खुली छूट दे रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद देश में ईंधन के दाम नहीं घटाए जा रहे हैं। केजरीवाल ने मांग की कि सरकार को आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल की कीमत तुरंत 102 रुपये से घटाकर 82 रुपये प्रति लीटर करनी चाहिए।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||