Image Slider

Last Updated:

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह रियलिटी शो ‘द एलायंस’ में पहुंच चुकी है. शो में आने के बाद वह दोनों पहली बार साथ नजर आए. शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच भावुक बातचीत करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान सोहेल ने अपने रिश्ते को लेकर शो में एक बड़ी जिम्मेदारी ली है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘द अलायंस’ का हिस्सा हैं. शो के नए एपिसोड में उस वक्त भावुक माहौल बन गया, जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह की बतौर कंटेस्टेंट एंट्री हुई. कई साल पहले अलग हो चुके इस पूर्व कपल को एक बार फिर एक ही छत के नीचे देखकर घर के बाकी सदस्य भी हैरान रह गए.

सीमा के शो में आने के बाद होस्ट कुणाल खेमू ने सोहेल खान से पूछा कि उन्हें अपनी एक्स वाइफ को इस शो में देखकर कैसा लग रहा है. इस सवाल पर सोहेल ने बेहद शांत और सम्मानजनक अंदाज में जवाब दिया.

सोहेल ने कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. मैंने इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल बिताए हैं. मैं आज राष्ट्रीय मंच पर यह कहना चाहता हूं कि अगर हमारे रिश्ते में कोई गलती हुई थी, तो उसकी जिम्मेदारी मैं लेता हूं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सोहेल का यह जवाब सुनते ही शो में मौजूद बाकी कंटेस्टेंट्स ने जोरदार तालियां बजाईं. अभिनेता कुशाल टंडन समेत कई प्रतिभागियों ने सीटियां बजाकर और तालियां बजाकर इस पल का स्वागत किया. सीमा की एंट्री और सोहेल के इस बयान ने शो का माहौल भावुक बना दिया और यह पल एपिसोड का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया.

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह ने साल 1998 में शादी की थी. दोनों की शादी करीब 24 साल तक चली. हालांकि समय के साथ दोनों के रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगीं और वे अलग-अलग रहने लगे. आखिरकार साल 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.

सोहेल और सीमा के दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम निर्वाण खान और छोटे बेटे का नाम योहान खान है. तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं. कई मौकों पर दोनों ने साफ कहा है कि उनके बीच किसी तरह की कड़वाहट नहीं है और बच्चों की खुशी उनके लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है.

यही वजह है कि अलग होने के बावजूद सोहेल और सीमा के रिश्ते में सम्मान और समझदारी आज भी दिखाई देती है. ‘Alliance’ में दोनों का आमना-सामना और सोहेल का दिल छू लेने वाला बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है.

शो में सोहेल का ये अवतार देखने के बाद फैंस उनके इस परिपक्व रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दोनों के बीच बनी आपसी इज्जत को रिश्तों की एक अच्छी मिसाल बता रहे हैं. शो में आने वाले समय में भी दोनों की केमिस्ट्री को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||