अंशुला कपूर आखिरकार अपने लॉन्ग टर्म पार्टनर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. दोनों ने 6 जुलाई को मुंबई के एक आलीशान होटल में सात फेरे लिए, जहां फिल्म इंडस्ट्री के तमाम बड़े सितारों का मेला लग गया. हालांकि, इतने बड़े और रसूखदार बैकग्राउंड से ताल्लुक रखने के बावजूद अंशुला हमेशा चकाचौंध से दूर रहीं. न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गूगल जैसी बड़ी कंपनी में नौकरी की. लेकिन फिल्मों से दूरी बनाकर रखीं, जबकि उनके पिता खुद बड़े प्रोड्यूसर हैं.
नई दिल्ली. अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों ने 6 जुलाई 2026 को मुंबई के आलीशान होटल ताज लैंड्स एंड में सात फेरे लिए. परिवार के मुताबिक, यह बेहद निजी और एक ही दिन का शादी समारोह था. फेरों की रस्म पूरी होने के बाद शानदार कॉकटेल पार्टी रखी गई, जिसमें दोनों के करीबी परिवार वाले, दोस्त और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हुए.
अंशुला कपूर ने शादी के बाद पति रोहन ठक्कर के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के तमाम लोगों में से, हर एक जगह और हर एक लम्हे में से मैंने सिर्फ तुम्हें चुना. जिंदगी के हर मोड़, हर उतार-चढ़ाव और हर सरप्राइज के बाद भी आज तुम ही मेरे पास हो. तुमसे बातें करना मुझे सबसे अच्छा लगता है, तुम्हारे साथ मैं खुद को सबसे सुरक्षित महसूस करती हूं और तुम्हारा हाथ थामना मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला था. तुम कल भी मेरे थे और हमेशा मेरे ही रहोगे.’
इस चर्चित शादी के बीच कई लोगों ने मन में यह भी सवाल उठा कि अंशुला कपूर आखिर है कौन, जिनकी शादी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां मेहमान बनकर शामिल हुईं. तो चलिए बता देते हैं कि अंशुला मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी पहली दिवंगत पत्नी मोना शौरी कपूर की बेटी हैं, और एक्टर अर्जुन कपूर की सगी बहन हैं. बोनी कपूर ने बाद में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां- जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बॉलीवुड के इतने बड़े और नामी खानदान से ताल्लुक रखने के बावजूद अंशुला कपूर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा. उन्होंने न्यूयॉर्क के बर्नार्ड कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसके बाद गुरुग्राम में गूगल के साथ काम किया. आगे चलकर वह ‘एक्सीड एंटरटेनमेंट’ से जुड़ीं और फिर ऋतिक रोशन के फिटनेस ब्रांड HRX में ऑपरेशंस मैनेजर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं.
साल 2019 में उन्होंने ‘फैनकाइंड’ नाम से एक सोशल कॉज प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो चैरिटी के लिए फंड जुटाने के साथ-साथ फैंस को उनके पसंदीदा सितारों से मिलने का मौका देता है. इसके अलावा अंशुला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्रांड कोलैबोरेटर के रूप में भी काफी एक्टिव हैं. हाल ही में वह करण जौहर के होस्टेड रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ में भी नजर आई थीं, जो प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुआ.
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की पहली मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. लगभग एक साल तक एक-दूसरे को डेट करने और अपने रिश्ते को समझने के बाद, अंशुला ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दुनिया के सामने अपने इस रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था.
अक्टूबर 2025 में न्यूयॉर्क ट्रिप के दौरान दोनों ने सगाई कर ली. रोहन ने सेंट्रल पार्क में एक खूबसूरत कैसल के सामने अंशुला को प्रपोज किया था. दिलचस्प बात यह है कि उस वक्त भारतीय समयानुसार रात के 1.15 बज रहे थे, ठीक वही समय जब तीन साल पहले दोनों के बीच पहली बातचीत हुई थी. अंशुला ने बाद में कहा कि यह टाइमिंग उनके दिल के बेहद करीब थी और यह कोई इत्तेफाक नहीं था.
अंशुला और रोहन की शादी से पहले मुंबई में दोनों के परिवारों ने मिलकर कई पारंपरिक रस्में निभाईं. प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत माता की चौकी से हुई, जिसके बाद बेहद धूमधाम से मेहंदी और चूड़ा चढ़ाने की रस्में पूरी की गईं. घर की इस शादी में पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ. अंशुला की बहनें, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी अपनी बहन के इन सभी खास पलों का हिस्सा बनने और जश्न मनाने के लिए वहां मौजूद रहीं.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



