Image Slider

Last Updated:

UP Crime News: एक रिटायर्ड एआरटीओ के घर से कुबेर का खजाना मिलने पर हड़कंप मच गया है. विजिलेंस की दो दिन चली छापेमारी में 1.62 करोड़ रुपये कैश, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, करोड़ों के निवेश और लखनऊ-नोएडा में संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

13 किलो सोना, 1.62 करोड़ कैश और कई संपत्ति... रिटायर्ड ARTO तो निकला 'कुबेर'Zoom

रिटायर्ड आरटीओ ऑफिसर पर कार्रवाई.

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक रिटायर्ड ट्रांसपोर्ट अधिकारी के पास से कुबेर का खजाना मिला है. खजाना के चकाचौंध से विजिलेंस टीम के अफसर तक की आंखें चौंधिया गईं. दिनों तक चली कार्रवाई में करीब 35 करोड़ रुपये की संपत्तियों और निवेश का खुलासा हुआ. घर से 1.62 करोड़ रुपये नकद, 13 किलो सोना, 9 किलो चांदी, हीरे-जेवरात, कई संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक निवेश और लग्जरी कारें बरामद की गईं.

2024 में दर्ज हुआ था भ्रष्टाचार का केस

बता दें, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश विजिलेंस टीम ने लखनऊ के अलीगंज स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में रिटायर्ड सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के आवास पर की. अधिकारियों के मुताबिक, साल 2024 में जब ललित कुमार आगरा में ARTO के पद पर तैनात थे, तब उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया था. शुरुआती जांच में सामने आया कि शिकायत कहीं न कहीं सही है. इसके बाद कानपुर स्थित एंटी करप्शन थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई.

कोर्ट से वारंट लेकर हुई तलाशी

राज्य सरकार के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने मामले की जांच शुरू की. जांच अधिकारी ने अदालत से तलाशी वारंट लिया. फिर उसके बाद मंगलवार और बुधवार को लखनऊ स्थित आवास पर सर्च ऑपरेशन चलाया. तलाशी के दौरान टीम को घर के अलग-अलग स्थानों पर पैकेटों में छिपाकर रखे गए 1.62 करोड़ रुपये नकद मिले. इसके अलावा, 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी (बिस्किट, बार और आभूषण) बरामद हुए. इनकी अनुमानित कीमत, मकान सहित, करीब 20 करोड़ रुपये आंकी गई है.

लखनऊ और नोएडा में करोड़ों की संपत्तियां

जांच में लखनऊ और नोएडा में कई आवासीय मकानों, प्लॉटों, कृषि भूमि और फ्लैटों से जुड़े दस्तावेज भी मिले. इनमें अंसल एपी और आम्रपाली स्प्रिंग Meadows जैसी परियोजनाओं में बुक किए गए फ्लैट भी शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत 13 करोड़ रुपये है.

कारें, रिवॉल्वर और करोड़ों के निवेश भी मिले

छापेमारी के दौरान टोयोटा इनोवा और हुंडई i20 कार, एक रिवॉल्वर, बैंकों, डाकघरों, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में 1 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए. इसके अलावा घर की साज-सज्जा और घरेलू सामान पर किए गए भारी खर्च का भी ब्योरा तैयार किया गया. विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि बरामद सभी चल और अचल संपत्तियों का सत्यापन किया जा रहा है. जांच पूरी होने के बाद इन्हें आय से अधिक संपत्ति के मामले में सबूत के तौर पर शामिल किया जाएगा.

टीम को मिला इनाम

डीजीपी राजीव कृष्ण, जिनके पास विजिलेंस टीम के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी है, ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने वाली लखनऊ सेक्टर टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||