एआर रहमान और सोनू निगम जब भी साथ आते हैं तो इतिहास बनना तय है. इस बीच ऑस्कर विजेता संगीतकार, सोनू निगम की गायकी के मुरीद हो गए. सनी देओल अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 के एक गाने को सोनू निगम आवाज दे रहे हैं. अब मखमली आवाज की तारीफ करते हुए रहमान ने सोनू से पूछ लिया कि आप इतना रोमांटिक कैसे गा लेते हो? एआर रहमान ने सोनू निगम की वर्सेटिलिटी की जमकर सराहना की.
एआर रहमान के म्यूजिक डायरेक्शन में गाना गा रहे सोनू निगम.
नई दिल्ली. आमिर खान बहुत जल्द फिल्म ‘बंटवारा 1947’ लेकर आ रहे हैं. इसे म्यूजिक देने की जिम्मेदारी संगीतकार एआर रहमान को मिली है. फिल्म के गाने ‘ओह तबस्सुम’ को सोनू निगम गाएंगे. इस बीच एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनू निगम के साथ काम करने पर खुशी जताई और साथ ही उनकी मधुर आवाज की तारीफ भी की.
एआर रहमान ने एक्स (ट्विटर) लिखा, ‘फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के गीत ‘ओह तबस्सुम’ की रिकॉर्डिंग के लिए हमारे स्टूडियो में सोनू निगम का फिर से स्वागत करके बेहद खुशी हो रही है. गीत जावेद अख्तर ने लिखा है. फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस कर रहा है. भाई…आप इतना रोमांटिक कैसे गाते हो?’
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



