पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुधवार को टीएमसी ने रैली निकाली। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के लोगों पर रैली में अंडे फेंकने का आरोप लगाया। जब रैली ममता बनर्जी के घर के बाहर पहुंची तो हंगामा बढ़ गया। घटना से नाराज ममता अव्यवस्था को लेकर तीन कार्यकर्ताओं को मारते नजर आईं। ममता ने कहा कि बंगाल में अराजकता फैल गई है। पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। दरअसल, पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में टीएमसी रैली निकाल रही थी। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने रैली का विरोध करते हुए चोर-चोर के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। दरअसल TMC ने हाईकोर्ट से बारुईपुर में 11 साल की बच्ची के साथ रेप-मर्डर के विरोध में रैली निकालने की परमिशन मांगी थी। हाईकोर्ट से परमिशन के बाद TMC रैली निकाल रही थी। इस दौरान कई जगह BJP और TMC कार्यकर्ताओं में झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे दक्षिण कोलकाता में तनाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि BJP ने उनकी रैली पर हमला कराया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट हुई, कई लोग घायल हुए और BJP समर्थकों ने रैली में बाधा डालने की कोशिश की। ममता ने कहा कि बंगाल में पूरी तरह से अराजकता फैल गई है। पुलिस BJP कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रही है। BJP के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने ममता के आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि TMC को रैली से नहीं रोका गया और विवाद की शुरुआत TMC कार्यकर्ताओं ने BJP समर्थकों को उकसाकर की। हालात काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



