Image Slider

Last Updated:

Agra News: आगरा के बहुचर्चित बाथरूम हत्याकांड से देश सन्न है. 45 दिनों तक पति सुरेंद्र के शव पर नहाती रही कातिल पत्नी रूबी की इस क्रूरता पर जनता का गुस्सा फूट पड़ा है. इस खौफनाक वारदात के बाद आगरा का पुरुष समाज खौफ में जीने को मजबूर है. स्थानीय लोगों ने आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है, वहीं समाज में पुरुषों की सुरक्षा के लिए संसद से ठोस कानून बनाने की गुहार लगाई गई है. जानिए इस मामले पर क्या है जनता की राय.

Agra Murder Mystery: मोहब्बत की नगरी आगरा इस वक्त एक ऐसी खौफनाक वारदात से दहल उठी है, जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. बहुचर्चित ‘बाथरूम हत्याकांड’ के बाद न सिर्फ आगरा, बल्कि पूरे देश में दहशत और आक्रोश का माहौल है. सोशल मीडिया पर इस सनसनीखेज मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं. सबसे ज्यादा खौफ और चिंता पुरुषों में देखी जा रही है, जो अब खुद की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार आ रहे ऐसे मामले दिल दहला देने वाले हैं और अब समय आ गया है कि पुरुषों की सुरक्षा के लिए भी कड़े कानून बनाए जाएं.

खौफ के साये में पुरुष समाज, कड़ी सजा की मांग
आगरा में हुए इस जघन्य बाथरूम हत्याकांड के बाद अब स्थानीय लोगों की अलग-अलग और तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. समाज का हर वर्ग आरोपी महिला को सख्त से सख्त सजा देने की वकालत कर रहा है. लोगों का कहना है कि यदि पति शराब पीता था या मारपीट करता था, तो उसे सुधारने के और भी कई कानूनी और सामाजिक तरीके थे. लेकिन, बेरहमी से उसकी हत्या करना और फिर शव को घर के ही बाथरूम में दफना देना, एक अत्यंत निंदनीय और क्रूर घटना है.

चश्मदीद बोले- ‘रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात’
आगरा निवासी सुनील प्रजापति ने इस मामले पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वह आरोपी रूबी के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर रहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार इतनी नजदीक से ऐसी खौफनाक घटना देखी है, जिसके बारे में सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं.’ सुनील का मानना है कि आरोपी महिला को ऐसी ऐतिहासिक और सख्त सजा मिलनी चाहिए जो एक मिसाल बन सके, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसा खौफनाक कदम उठाने की हिम्मत न कर सके.

यमराज से लड़ने वाली संस्कृति में ऐसा खौफनाक अपराध
वहीं, आगरा के अन्य निवासी मोहन सिंह चाहर ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि ऐसी वारदातों से समाज में बेहद गलत संदेश जा रहा है. हमारी संस्कृति में नारी को हमेशा सम्मान की नजर से देखा जाता है, लेकिन आज ऐसी घटनाओं के कारण लोग महिलाओं से भी डरने लगे हैं. शादीशुदा पुरुष खौफ के साये में जीने को मजबूर हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘भारतीय संस्कृति में पति को परमेश्वर का दर्जा दिया गया है. हमारे इतिहास में ऐसी महान पत्नियां हुई हैं जो अपने पति के प्राणों के लिए यमराज तक से लड़ गईं. लेकिन मुस्कान और रूबी जैसी महिलाओं ने जो किया, उसने सबको सन्न कर दिया है.’ मोहन सिंह के अनुसार, यदि रूबी का पति सुरेंद्र उसे प्रताड़ित करता था, तो वह पुलिस, समाज या परिवार की मदद ले सकती थी, न कि कानून अपने हाथ में लेकर हत्या जैसा बड़ा अपराध करती.

45 दिनों तक लाश के ऊपर नहाती रही कातिल पत्नी
इस बहुचर्चित मामले के बाद मीडिया टीम ने जनता की नब्ज टटोलने के लिए आगरा के लोगों से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान भानु प्रताप सिंह ने हैरानी जताते हुए कहा कि कोई इंसान इतना क्रूर कैसे हो सकता है? रूबी उस बाथरूम में पूरे 45 दिनों तक शव के ऊपर नहाती रही और सामान्य रूप से उसका इस्तेमाल करती रही. यह जानने के बाद कि उसने अपने ही पति का कत्ल कर उसे वहीं दफन किया है, भानु प्रताप को लगता है कि वह महिला निश्चित रूप से कोई मानसिक रोगी रही होगी, क्योंकि एक सामान्य इंसान ऐसा कभी नहीं कर सकता.

संसद से पुरुष सुरक्षा के लिए ठोस कानून की गुहार
स्थानीय निवासी संजय सिसोदिया ने इस घटना पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में स्त्री को मां दुर्गा और मां काली का रूप मानकर पूजा जाता है. लेकिन जब वही स्त्री इस तरह के रोंगटे खड़े कर देने वाले कांड को अंजाम देने लगे, तो कोई किस पर भरोसा करे? उन्होंने मांग की है कि ऐसी क्रूर महिलाओं के खिलाफ और पुरुषों की सुरक्षा के लिए लोकसभा (संसद) में एक ठोस कानून पास होना चाहिए. संजय ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि जल्द ही पुरुषों के हक में कोई सख्त कानून नहीं आया, तो पुरुषों को हमेशा डर के साये में ही जिंदगी गुजारनी पड़ेगी.

About the Author

authorimg

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||