श्रावण सोमवार का महत्व
श्रावण सोमवार के दिनों में भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा की जाती है। शिवलिंग पर जल, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और भांग अर्पित की जाती है। अविवाहित कन्याएं योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शिव-पार्वती की आराधना करती हैं। भक्त ‘ॐ नमः शिवाय’ और महामृत्युंजय मंत्र का जप करते हैं।
आइए यहां जानते हैं सावन 2026 कब से कब रहेगा और कितने सोमवार पड़ेंगे…
सावन सोमवार 2026 की तिथियां
इस बार पूरे सावन माह 2026 में 4 श्रावण सोमवार पड़ेंगे…
* पहला श्रावण सोमवार: 3 अगस्त 2026
* दूसरा श्रावण सोमवार: 10 अगस्त 2026
* तीसरा श्रावण सोमवार: 17 अगस्त 2026
* चौथा श्रावण सोमवार: 24 अगस्त 2026
बता दें कि सावन 2026 का महीना 30 जुलाई से 28 अगस्त तक रहेगा और इस दौरान 4 श्रावण सोमवार आएंगे। यह पूरा महीना भगवान शिव की भक्ति, व्रत, जप, दान और आध्यात्मिक साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। सावन महीने के अंतिम दिन यानी 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन यानी श्रावण पूर्णिमा का मुख्य त्योहार मनाया जाएगा।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



