Last Updated:
Delhi-NCR Weather update: दिल्ली-NCR में मॉनसून की झमाझम बारिश से सड़कें सराबोर हो गई हैं. कई इलाकों में ट्रैफिक धीमा हो गया है. आज बुधवार को सुबह से ती मूसलाधार बारिश हो रही है. वहीं IMD ने इस पूरे हफ्ते भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है.
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते ट्रैफिक स्लो हो गया है.
Delhi-NCR Weather this Week: दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून आ चुका है. झमाझम बारिश से सड़कें सराबोर हो गई हैं. जगह-जगह जलभराव हो गया है. सड़कों पर सुबह से ही ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है. आज बुधवार को सुबह से ही मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है. वहीं आईएमडी ने भी आज पूरे दिन के लिए अच्छी बारिश की संभावना जताई है. वहीं पूरे हफ्ते के लिए भी लोगों को चेतावनी दी है.
भारत मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को आसमान में दिन-भर बादल छाए रहेंगे. आज सुबह से ही बारिश का सिलसिला शुरू होकर शाम तक चलने की संभावना है. दिनभर बिजली की चमक और गरज के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. इससे तापमान में गिरावट आने के साथ ही गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी.
मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में आज ही नहीं बल्कि इस पूरे हफ्ते मॉनसून की बारिश भिगोएगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहेगा. खासतौर पर 8 से 13 जुलाई तक आसमान बादलों से घिरा रहेगा. कई इलाकों में हल्की बारिश होगी.
आईएमडी के अनुमान के मुताबिक 8 और 9 जुलाई को दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दोनों दिनों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि 10 और 11 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी.वहीं 12 और 13 जुलाई को भी मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.
ट्रैफिक स्लो रहने से हो सकती है देरी
लगातार हो रही बारिश का असर दिल्ली-एनसीआर के ट्रैफिक पर देखने को मिलता है. इस दौरान सड़कों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और ट्रैफिक स्लो हो जाता है, लिहाजा घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. सड़कों पर गाड़ियों के भारी दबाव के चलते गाड़ी के बजाय मेट्रो का इस्तेमाल बेहतर हो सकता है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



