Image Slider

एनसीआर में पहली जोरदार मानसूनी बारिश ने तमाम सरकारी व्यवस्थाओं को नाकाफी साबित करते हुए आगामी व्यवस्थाओं पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। इसी क्रम में गुरुग्राम पुलिस ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में गुरुग्राम में भारी बारिश के कारण कॉर्पोरेट कर्मचारियों के लिए ‘वर्क फ्रॉम होम’ की सलाह दी गई है। 

ट्वीट के मुताबिक गुरुग्राम में हो रही और आगे होने वाली भारी बारिश को देखते हुए, शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों पर जलभराव और ट्रैफिक जाम की पूरी संभावना है। नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ट्रैफिक का अनावश्यक दबाव कम करने और सड़क प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की मदद करने के लिए, गुरुग्राम पुलिस यह सावधानी वाली सलाह जारी कर रही है।

कल की बारिश में लगा था 12 किमी. लंबा जाम

कल बारिश के बाद साइबर सिटी में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। पुलिस अधिकारियों के बारिश के दौरान जाम न लगने देने के दावे एक ही बारिश ने खोखले साबित कर दिए। मंगलवार को बारिश के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर नरसिंहपुर के पास दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर सड़क धंस गई। इस कारण एनएच-48 की दो लेन को बंद करना पड़ा। इसके बाद हाईवे पर 12 किलोमीटर से लंबा जाम लग गया और पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।

एनएच-48 के नीचे कई चौक पर फंसे रहे वाहन

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर लगे जाम का असर शहर के शंकर चौक, इफको चौक, सिग्नेचर टावर चौक, राजीव चौक व हीरो होंडा चौक पर भी दिखाई दिया। एनएच-48 पर दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाली लेन पर जाम लगा होने के कारण इन सभी चौक से वाहन हाईवे पर नहीं चढ़ पा रहे थे। इस कारण सभी चौक पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी हुई थी। वाहनों को निकालने में यातायात पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी लेकिन वाहनों के चलने की जगह नहीं होने के कारण चौक पर जमा लगा गया था।

हाईवे के लिए किया रूट डायवर्ट

दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर सड़क धंसने के बाद लगे जाम के कारण यातायात पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। जयपुर की ओर जाने वाले वाहनों को राजीव चौक से वाहनों को गुरुग्राम-सोहना रोड से हीरो होंडा निकाला गया। वहीं, खेड़कीदौला की ओर जाने वाले वाहन चालकों को पुलिसकर्मियों द्वारा एसपीआर रोड का प्रयोग करने के लिए कहा जा रहा था। इसके अलावा गुरुग्राम पुलिस के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस से संपर्क करके वाहनों को दिल्ली-जयपुर हाईवे की बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे प्रयोग करने के लिए कहा गया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने शिवमूर्ति चौक के पास से द्वारका एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया, ताकि दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर वाहनों के दबाव को कम किया जा सके।

जाम में फंसी रहीं बसों की सवारियां

गुरुग्राम शहर से अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए सवारियां रोडवेज बसों के साथ सिटी बसों, निजी बसों व राजस्थान रोडवेज की बसों में सवार हुई। हाईवे पर जाम लगने के कारण सवारियों से भरी बसें रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही थी। राजीव चौक पर हालात यह बने हुए थे कि 50 कदम वाहन चलने में भी 15-20 मिनट का समय लग रहा था। हाईवे के अलावा शहर के गोल्फ कोर्स रोड,

बारिश के बाद एनएच-48 पर सड़क धंसने के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्ट किया गया। सभी चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस पुलिसकर्मियों के साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों व होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि सड़कों यातायात व्यवस्था सुचारू हो।

– सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||