Image Slider

होमवीडियोदेशRBI New Rules: बैंक ने कहा ‘ये पॉलिसी लेना जरूरी है?’ अब ऐसा किया तो देना पड़ सकता है पूरा रिफंड

X

title=

RBI New Rules: बैंक ने कहा ‘ये पॉलिसी लेना जरूरी है?’ अब ऐसा किया तो देना पड़ सकता है पूरा रिफंड

 

arw img

RBI New Rules: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप बैंक में सिर्फ अकाउंट खुलवाने, एफडी कराने या लोन लेने गए हों और बदले में आपको बीमा पॉलिसी या म्यूचुअल फंड खरीदने की सलाह ही नहीं, बल्कि दबाव भी झेलना पड़ा हो? अगर हां, तो आपके लिए एक बड़ी राहत की खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों द्वारा की जाने वाली ‘मिस-सेलिंग’ यानी ग्राहकों को गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर वित्तीय उत्पाद बेचने की प्रथा पर सख्ती दिखाने का फैसला किया है. नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे. RBI के मुताबिक, अब बैंक किसी ग्राहक को लोन, अकाउंट या अन्य बैंकिंग सेवाओं के बदले किसी खास बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड या निवेश उत्पाद को खरीदने के लिए मजबूर नहीं कर सकेंगे. अगर किसी बीमा की जरूरत होगी, तो ग्राहक अपनी पसंद की किसी भी कंपनी का विकल्प चुन सकेगा. सबसे अहम बात यह है कि अगर जांच में साबित हो जाता है कि बैंक ने गलत जानकारी देकर या दबाव बनाकर कोई उत्पाद बेचा है, तो ग्राहक को पूरा रिफंड मिल सकता है. जरूरत पड़ने पर बैंक को नुकसान की भरपाई भी करनी पड़ सकती है. RBI का यह कदम खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, नए निवेशकों और उन ग्राहकों के लिए राहत लेकर आया है जो बैंक कर्मचारियों की सलाह पर भरोसा करके निवेश करते हैं. अब ग्राहकों के अधिकार पहले से ज्यादा मजबूत होने वाले हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||