Ayodhya Dan Chori: राम मंदिर दान चोरी मामले में इस्तीफा देने के बाद पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय ने खुलकर बोले है. उन्होंने राम भक्तों के नाम एक खुला पत्र जारी करते हुए कहा कि वह एसआईटी की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का जवाब देंगे.
चंपत राय ने इस्तीफे के बाद लिखा लेटर.
चम्पत राय की पाती रामभक्तों के नाम
पिछले 7 जून 2026 से, श्री रामजन्मभूमि मन्दिर परिसर के दानपात्र की गणना के समय की गयी चोरी के सम्बन्ध में अनेक प्रकार की चर्चायें चल रही हैं, व्यक्तिगत मेरे ऊपर अनेकों ने अनर्गल आरोप लगाये हैं, मैंने मौन धारण कर लिया है, मन्दिर ट्रस्ट की 6 जुलाई को सम्पन्न बैठक में SIT की प्राथमिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गयी. यह रिपोर्ट अब सार्वजनिक हो चुकी है यद्यपि यह ‘परम गोपनीय’ थी, आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि SIT के अन्तिम रिपोर्ट आने के बाद, फैलाये जा रहे सभी बिन्दुओं पर अपना उत्तर क्रमानुसार दूँगा, सभी सत्य सामने आ जायेगा. चंपत राय ने कहा कि मैं वर्ष अक्टूबर 1991 से अयोध्या में भेजा गया संगठन द्वारा, मेरा प्रचारक जीवन 45 वर्ष से, जहां-जहां मैं रहा, खुली पुस्तक के समान है. सभी को आदर पूर्वक नमन.
चंपतराय बोले- बेबुनियाद आरोप लगाए गए
अंतिम रिपोर्ट का कर रहा इंतजार
उन्होंने बताया कि अब एसआईटी की शुरुआती जांच रिपोर्ट सामने आ चुकी है और उसे सार्वजनिक भी कर दिया गया है. लेकिन अभी जांच पूरी नहीं हुई है. इसलिए सभी लोगों को अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए. उनका कहना है कि जब पूरी जांच खत्म होगी, तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा और सच्चाई सबके सामने आ जाएगी.
1991 से अयोध्या में संगठन का कार्यकर्ता
अपने पत्र में चंपत राय ने कहा कि वह 1991 से अयोध्या में संगठन के कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. पिछले 45 वर्षों का उनका सार्वजनिक जीवन सबके सामने रहा है. उन्होंने लिखा कि उनका जीवन एक खुली किताब की तरह है और उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच पूरी होने के बाद सच सामने आ जाएगा.
सबूतों के साथ दूंगा आरोप
चंपत राय ने यह भी कहा कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए गए हैं, उनका जवाब वह तथ्यों और सबूतों के साथ देंगे. लेकिन फिलहाल वह किसी तरह की बयानबाजी नहीं करना चाहते. उनका मानना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले पर विस्तार से बात करना सही होगा.
चंपतराय ने रामभक्तों से क्या अपील की?
उन्होंने राम भक्तों से अपील की कि किसी भी अफवाह या अधूरी जानकारी पर भरोसा न करें और एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करें. उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हर सवाल का जवाब मिलेगा और पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने होगी.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



